सहसवान में कथित अवैध अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

Date:

सहसवान (बदायूं): सहसवान कस्बे के एक मकान में कथित तौर पर संचालित अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया और कथित डॉक्टर व अस्पताल संचालक पर इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए।

मृतका की पहचान आनंदीपुर निवासी अमीना के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल संचालक ने मरीज को पूरी तरह ठीक करने की गारंटी दी थी और इसके बदले मोटी रकम भी ऐंठी थी। हालांकि, इलाज के दौरान महिला की तबियत अचानक ज्यादा बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एसडीएम/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया है।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एसडीएम/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा ने बताया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। यदि बिना मान्यता या अवैध रूप से अस्पताल संचालित पाया जाता है, तो संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जामिया में छात्र आंदोलन 14वें दिन तेज: यूनियन बहाली की मांग, कैंपस में तनाव के बाद क्लास ऑनलाइन

नई दिल्ली: दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में...

मक्का और मदीना पर हमले अस्वीकार्य: हूथियों के खिलाफ OIC ने अपनाया कड़ा रुख

दुबई/रियाद: ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) के महासचिव इस्माइल...