रामपुर/मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण के आदेश पर मण्डलायुक्त द्वारा रोक लगाए जाने के निर्णय का सर्वत्र स्वागत हो रहा है। इस न्यायपूर्ण फैसले के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल ख़ान लाला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुरादाबाद पहुंचकर मण्डलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

बच्चों के भविष्य और शिक्षा के अधिकार की जीत
मुलाकात के दौरान फ़ैसल ख़ान लाला ने मण्डलायुक्त को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा के अधिकार को ध्यान में रखते हुए लिए गए इस फैसले के सम्मान स्वरूप उन्होंने मण्डलायुक्त को प्रतीक चिन्ह के रूप में ‘क़लम’ भेंट की।
“जौहर यूनिवर्सिटी महज एक इमारत नहीं है, बल्कि यह हजारों विद्यार्थियों के सपनों और उनके सुरक्षित भविष्य का आधार स्तंभ है। ध्वस्तीकरण के आदेश पर स्टे मिलने से छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षा जगत से जुड़े हर व्यक्ति ने राहत की सांस ली है।”
— फ़ैसल ख़ान लाला, प्रदेश प्रवक्ता (AAP)
न्यायसंगत समाधान की उम्मीद
फ़ैसल ख़ान लाला ने विश्वास जताया कि आगे भी कानून के दायरे में रहकर ऐसा स्थाई समाधान निकाला जाएगा, जिससे यह शिक्षण संस्थान सुरक्षित रहे और विद्यार्थियों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के हित में उठाया गया हर न्यायपूर्ण कदम समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए अनुकरणीय होता है।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में सोशल मीडिया प्रभारी शिराज़ जमील खां, ज़िला प्रवक्ता रय्यान अली खाॅं और अर्हम खां भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

- आज़म खान के खिलाफ दर्ज मुकदमा राजनीतिक साजिश: मुस्तफा हुसैन, सपा नेताओं से की एकजुटता की अपील

- रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान पर नई FIR, 416 करोड़ खर्च का हिसाब नहीं

- रामपुर जेल पहुंची ED की टीम, आजम खान से जौहर ट्रस्ट मामले में पूछताछ शुरू

- रामपुर: आज़म खान के आवास पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, परिजनों से की मुलाकात; राजनीतिक हलचल तेज़

