Jaya Prada News: फिल्म अभिनेत्री व पूर्व सांसद जया प्रदा को मिली 6 माह जेल की सज़ा, कोर्ट ने लगाया 5000 का जुर्माना, जानें- क्या है मामला

Date:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और पूर्व सांसद जया प्रदा मुश्किल में घिर गई हैं।

चेन्नई: फिल्म अभिनेत्री एवं रामपुर से सांसद रह चुकीं जया प्रदा (Jaya Prada) को चेन्नई की एक अदालत ने 6 महीने जेल की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने उनपर 5000 रूपए का जुर्जमान भी लगाया है। जया प्रदा के साथ-साथ उनके बिजनेस पार्टनर्स को भी 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। साथ ही एक्ट्रेस पर 5 हजार का जुर्माना भी लगा है।

क्या है मामला?

दरअसल चेन्नई के रायपेटा में जया प्रदा(Jaya Prada) का एक मूवी थिएटर है। इस थियेटर के कर्मचारियों द्वारा दायर एक अर्जी के सिलसिले में उनको सज़ा मिली है और उनपर 5,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। सिनेमा हॉल को चेन्नई के राम कुमार और राजा बाबू चलाते हैं। समस्या तब शुरू हुई जब मैनेजमेंट थिएटर कर्मचारियों के ESI का भुगतान करने में नाकाम रहा और उन्होंने अदालत का रुख किया। बाद में एक्ट्रेस ने स्टाफ को पूरी राशि देने का वादा किया और कोर्ट से केस खारिज करने की अपील की।

हालांकि, लेबर गवर्नमेंट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन के वकील ने उनकी अपील पर ऐतराज जताया, जिसके बाद जया प्रदा और उनके बिजनेस पार्टनर्स को छह महीने की कैद की सजा सुनाए जाने के अलावा पांच हजार रुपए का फाइन भी लगा है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...