JEE Main 2026 Session 1 Result: 13.04 लाख स्टूडेंट्स का परिणाम जारी, 12 विद्यार्थियों ने हासिल किया 100 एनटीए स्कोर

Date:

JEE Main 2026 January Session Result Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE-Main जनवरी सेशन का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल परीक्षा में रिकॉर्ड 13,04,653 विद्यार्थी शामिल हुए। खास बात यह है कि कुल 12 छात्रों ने 100 एनटीए स्कोर (परफेक्ट 100 परसेंटाइल) प्राप्त कर मिसाल कायम की है।

मुख्य आकर्षण: राजस्थान के सबसे ज्यादा टॉपर

जारी परिणामों के अनुसार, 100 परसेंटाइल लाने वाले 12 स्टूडेंट्स में सर्वाधिक 3 विद्यार्थी राजस्थान से हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश से 2, जबकि दिल्ली, बिहार, ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना से 1-1 विद्यार्थी ने टॉप किया है। NTA ने रिजल्ट के साथ ही 43 स्टेट टॉपर्स की सूची भी जारी की है।

परीक्षा के प्रमुख आंकड़े (Statistics)

विवरणसंख्या / जानकारी
कुल आवेदक13,55,293
परीक्षा में शामिल छात्र13,04,653
पुरुष उम्मीदवार8,55,085
महिला उम्मीदवार4,49,568
परीक्षा की भाषाएँ13
परीक्षा केंद्र311 शहर (भारत), 15 शहर (विदेश)

श्रेणीवार भागीदारी (Category-wise Data)

इस बार ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणियों की भागीदारी 50% से अधिक रही।

  • ओबीसी (OBC): 5,17,336
  • सामान्य (General): 4,52,825
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 1,60,958
  • एससी (SC): 1,29,902
  • एसटी (ST): 43,632

परसेंटाइल के आधार पर कहाँ मिल सकता है एडमिशन?

कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा के अनुसार, छात्र अपने परसेंटाइल के आधार पर निम्नलिखित कॉलेजों की संभावना देख सकते हैं:

  • 99 परसेंटाइल से अधिक: टॉप NITs (तिरछी, वारंगल, सूरतकल, इलाहाबाद, जयपुर) और IIIT इलाहाबाद में कोर ब्रांचेज।
  • 98 से 99 परसेंटाइल: टॉप 10 NITs की अन्य ब्रांच या टॉप 10-20 NITs (भोपाल, सूरत, नागपुर, दिल्ली) और IIIT कोटा, लखनऊ, ग्वालियर में कोर ब्रांच।
  • 96 से 98 परसेंटाइल: एनआईटी पटना, रायपुर, श्रीनगर, सिल्चर और नए IIITs (पुणे, सोनीपत, नागपुर) के साथ-साथ PEC चंडीगढ़ और JNU जैसे संस्थान।
  • 94 से 96 परसेंटाइल: टॉप 25-31 NITs की लोअर ब्रांच और GFTI संस्थानों में प्रवेश की संभावना।

एक्सपर्ट सलाह: अब आगे क्या करें?

  1. 99.5 से अधिक परसेंटाइल: ऐसे छात्र पूरी तरह JEE Advanced की तैयारी पर फोकस करें। उनका NIT में प्रवेश सुरक्षित है।
  2. 98.5 से 99.5 परसेंटाइल: ये छात्र अपनी सुविधा के अनुसार अप्रैल सेशन दे सकते हैं या सीधे एडवांस की तैयारी कर सकते हैं।
  3. 98.5 परसेंटाइल से कम: इन छात्रों को अप्रैल सेशन (Session 2) में सुधार करने के साथ-साथ एडवांस की तैयारी जारी रखनी चाहिए।

कैसे निकाला जाता है NTA स्कोर?

जेईई मेन का परिणाम 7 डेसीमल परसेंटाइल में जारी होता है। इसका फार्मूला सरल है:

Formula: (आपके बराबर या आपसे कम रॉ स्कोर वाले छात्रों की संख्या × 100) / उस शिफ्ट में परीक्षा देने वाले कुल छात्रों की संख्या।

यदि कोई छात्र जनवरी और अप्रैल दोनों परीक्षाएं देता है, तो दोनों में से सर्वश्रेष्ठ (Best of Two) स्कोर के आधार पर ऑल इंडिया रैंक जारी की जाएगी।

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट का दबदबा: 12 में से 7 टॉपर्स एक ही संस्थान से

कोटा स्थित एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। संस्थान के सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि देश के कुल 12 ‘100 परसेंटाइलर्स’ में से 7 स्टूडेंट्स एलन क्लासरूम कोर्स से हैं। कोटा क्लासरूम के छात्र कबीर छिल्लर ने 300 में से 300 अंक प्राप्त कर परफेक्ट स्कोर बनाया है। इनके साथ अर्णव गौतम, शुभम कुमार, भावेश पात्रा, अनय जैन, निमय पुरोहित और चिरंजीब कर ने भी 100 परसेंटाइल हासिल किया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

UP Election 2027: सहसवान में गजेंद्र यादव की जनसभा ने बढ़ाई सियासी तपिश, टिकट की दावेदारी मजबूत!

खास बातें: चुनावी आहट: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सहसवान...

बदायूं: बालाजी दर्शन करने गया था परिवार, पीछे से बंद घर को खंगाल ले गए चोर; लाखों की चोरी

खास बातें: घटना: दातागंज कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 13...

मानसून से पहले नालों की सफाई पर सख्ती: 10 जून तक काम पूरा करने के कड़े निर्देश

मुख्य बिंदु: पालिका अध्यक्ष सना मामून ने की सफाई व्यवस्था...

Chief Minister Omar Abdullah welcomes first batch of Hujjaaj back to Srinagar

Srinagar, June 2: Chief Minister Omar Abdullah today received...