जीवन सैनी बने उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के बाजपुर शाखा अध्यक्ष

Date:

उत्तराखंड/बाजपुर: उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार फुटेला की अध्यक्षता में संपन्न हुई l बैठक में पत्रकारों के हित में अनेक विषयों पर चर्चा की गई तथा जल्द ही जिला सम्मेलन कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान बाजपुर की इकाई का गठन करते हुए सर्वसम्मति से जीवन सिंह सैनी को अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही उनसे जल्द संगठन विस्तार करने की बात भी कही गई।

मंगलवार को रामराज रोड स्थित होटल सनसाइन में हुई उत्तराखंड पत्रकार यूनियन से जुड़े जनपदभर के पत्रकारों की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार फुटेला और जिलाध्यक्ष कंचन वर्मा ने संगठन की नीति व आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।

बैठक में मौजूद पत्रकारों को अवगत कराया गया कि पूरे प्रदेश में अधिकांश जिलों में ईकाई गठित हो गई हैं और सभी साथी समाज व पत्रकारों के हित में एकजुट हैं।

इस दौरान गहन विचार-विमर्श के पश्चात सर्वसम्मति पर जिलाध्यक्ष कंचन वर्मा द्वारा बाजपुर के वरिष्ठ पत्रकार जीवन सिंह सैनी को बाजपुर शाखा का अध्यक्ष घोषित किया गया जिसका अनुमोदन काशीपुर महानगर अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा द्वारा भी किया गया।

बैठक का संचालन रूपेश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री विनोद कुमार द्वारा जयपाल सिंह यादव, सुशील कुमार राधे, लव श्रीवास्तव, कुश श्रीवास्तव को सदस्य बनाया गया। इस मौके पर मौके पर पहुंचे किसान नेता जगतार सिंह बाजवा व राजकिशोर आदि ने नवनियुक्त नगराध्यक्ष जीवन सिंह सैनी व सदस्यों का स्वागत किया।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...