हल्द्वानी में मलिक बग़ीचा इलाके में मौजूद एक कथित अवैध मदरसे पर नगर निगम का बुलडोजर चला। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में गुरुवार को वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के मलिक बग़ीचा में बने कथित अवैध मस्जिद और मदरसे को तोड़ने की कार्रवाई की गई। जैसे ही प्रशासन की टीम मस्जिद और मदरसे को तोड़ने पहुंची तो स्थानीय लोगों से उनकी नोकझोंक हुई। प्रशासन की टीम ने जैसे ही बुलडोजर मस्जिद और मदरसे पर चलाना शुरू किया तो वहां तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित भीड़ ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया और जेसीबी को भी तोड़ दिया। आक्रोशित लोगों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
नवजीवन की खबर के मुताबिक़ हालात को देखते हुए पुलिस ने भी जमकर बल प्रयोग किया और लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जिसमें कई महिलाओं को भी चोटें आई हैं। पुलिस कार्रवाई से भीड़ और भड़क गई और उसने पुलिस स्टेशन पर भी पथराव कर दिया। पुलिस भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने के साथ हवाई फायरिंग भी की है। हालात को देखते हुए डीएम नैनीताल ने बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगा दिया है और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की सरकारी जमीनों पर बने अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद से ही प्रदेश में ऐसे अवैध अतिक्रमणों को गिराने की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को हल्द्वानी के वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के मलिक बगीचा में बने कथित अवैध मस्जिद और मदरसे को तोड़ने की कार्रवाई की गई, जिस पर बवाल हो गया।
इस हिंसक वारदात के बाद हल्द्वानी में तनाव बना हुआ है। पुलिस बल लगातार गश्त कर रही है। इस वारदात में पुलिस और मीडियाकर्मी समेत कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि मदरसा और मस्जिद पूरी तरह अवैध है। अवैध मदरसे एवं मस्जिद को सील कर दिया गया था और अब इसे ध्वस्त कर दिया गया है। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा व थाना वनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

