नई दिल्ली, 03 सितम्बर 2025: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के खेल एवं क्रीड़ा विभाग ने भारत के महान हॉकी खिलाड़ी और ‘हॉकी के जादूगर’ मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में 29 अगस्त से 31 अगस्त, 2025 तक “राष्ट्रीय खेल दिवस (एनएसडी) 2025” का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम थी – “एक स्वस्थ, समावेशी और सक्रिय भारत की ओर: खेल की शक्ति से हमारी प्रतिबद्धता”, जिसकी टैगलाइन “एक घंटा खेल के मैदान में” रखी गई।
तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान जामिया मिल्लिया इस्लामिया में अनेक खेल गतिविधियाँ आयोजित की गईं। 31 अगस्त, 2025 को विश्वविद्यालय के शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे कार्यक्रम को माननीय कुलपति प्रो. मज़हर आसिफ ने हरी झंडी दिखाई और स्वयं भाग लिया। प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य जागरूकता के लिए लगभग आधे घंटे तक साइकिल चलाई और “मेजर ध्यानचंद जी की याद में, एक घंटा खेल के मैदान में” का नारा लगाया। साइकिल यात्रा विश्वविद्यालय के शताब्दी द्वार (गेट नंबर 13) से आरंभ हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने विधि संकाय, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय का चक्कर लगाया और वापस शताब्दी द्वार पर समाप्त की।

इस अवसर पर बोलते हुए जामिया के कुलपति प्रो. मज़हर आसिफ ने मेजर ध्यानचंद के स्पोर्ट्स में योगदान को याद किया और विश्वविद्यालय परिवार से खेल एवं फिटनेस गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने मोटापे से निपटने और बेहतर कार्य-जीवन संतुलन के लिए खेलों की महत्ता पर जोर दिया।
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिज़वी ने खेल एवं क्रीड़ा विभाग की पहलों की सराहना करते हुए दैनिक जीवन में शारीरिक गतिविधियों को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम और स्वस्थ आदतें ही दीर्घायु और तंदुरुस्त जीवन की कुंजी हैं।
मानद खेल एवं क्रीड़ा निदेशक, प्रो. नफीस अहमद ने राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 की एक संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए युवाओं और कर्मचारियों को खेल व फिटनेस गतिविधियों में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने “फिट इंडिया मिशन” पर एक व्याख्यान भी दिया।
इससे पूर्व 29 और 30 अगस्त को विश्वविद्यालय के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए वॉलीबॉल एवं क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसी तरह, 29 अगस्त को जामिया स्कूल के छात्रों के लिए “मेजर ध्यानचंद अंतर-विद्यालय हॉकी टूर्नामेंट” की घोषणा की गई और जामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मल्टी-पर्पस हॉल में खेल के छात्रों के लिए एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।
इस प्रकार, कैंपस-व्यापी इन आयोजनों ने खेलों और स्वास्थ्य के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार किया और जामिया परिवार में “स्वस्थ जीवन, संपूर्ण राष्ट्र” के संदेश को मजबूती दी।
- वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष एकजुट, राहुल बोले—लोकतंत्र की बहाली के लिए जारी रहेगा संघर्ष, दोषियों को मिलेगी सजा

- ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाकर सौंपे सबूत और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की

- वरिष्ठ पत्रकार रज़ा रिज़वी पुनः प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य नियुक्त, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने दी बधाई

- ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर बिफरा ‘INDIA’ गठबंधन: पटना से हैदराबाद तक सड़क पर विपक्ष, चुनाव आयोग पर तीखा हमला

- ‘मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार ने देश को हाईजैक किया, यह देशद्रोह है’: इंडिया ब्लॉक के धरने में बरसे राहुल गांधी

- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति

- उज्जैन: सड़क चौड़ीकरण को लेकर 600 साल पुरानी शाही मस्जिद के हिस्से पर कार्रवाई, तनाव के बाद झड़पें

- ‘वंदे मातरम्’ पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का तेज लाल भारती और डॉ. सैयद अहमद खान ने किया स्वागत

- व्यापार समझौतों के बाद अब UPI पर भी ‘सरेंडर’? राहुल गांधी का PM मोदी पर करारा हमला, कहा– ‘अमेरिकी दबाव के आगे टेके घुटने’

