Joe Biden Corona Positive: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को कोरोना हुआ, सभी राजनीतिक व्यस्तताएं छोड़ीं

Date:

वॉशिंगटन: अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, 81 वर्षीय राष्ट्रपति जो बाइडेन(Joe Biden) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद उन्होंने सभी राजनीतिक व्यस्तताएं छोड़ दी हैं।

 व्हाइट हाउस का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और उन्हें टीका लगाया गया है।

दरअसल लास वेगास में यूनिडोसयूएस सम्मेलन में भाषण से पहले उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया था। जिसकी रिपोर्ट में जो बाइडन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अभी उनको थकान और खांसी की शिकायत है जो कोरोना के हल्के लक्षण हैं।

व्हाइट हाउस के अनुसार, राष्ट्रपति जो बाइडेन स्व-लगाए गए अलगाव में अपने कर्तव्यों का पालन करना जारी रखेंगे।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने बताया कि अभी राष्ट्रपति जो बाइडन में कोरोना के हल्के लक्षण दिख रहे हैं। वह अब डेलावेयर लौट आएंगे जहां पर वो खुद को सेल्फ क्वारंटीन करेंगे। राष्ट्रपति बाइडन के डॉक्टर केविन ओ कॉनर ने बताया कि बाइडेन में अभी हल्के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, जैसे नाक बहना और खांसी। उन्हें थकान भी महसूस हो रही है। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद बाइडेन को एंटी वायरल दवा पैक्सलोविड दी गई है। उन्होंने अपनी पहली खुराक ले ली है। व्हाइट हाउस की तरफ से बताया गया कि वो राष्ट्रपति की स्थिति के बारे में नियमित जानकारी देता रहेगा।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

उत्तर प्रदेश: मदरसों में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय धांधली के आरोपों के बीच उच्च स्तरीय जांच की मांग

लखनऊ/मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मदरसों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों...

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत...

Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

NEW DELHI: In a major achievement for Jamia Millia...