Rampur: वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिलेभर में 27 लाख पौधे लगाए गए

Date:

रामपुर(रिज़वान ख़ान): जनपद रामपुर में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा, रामपुर शहर विधायक आकाश सक्सेना, जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र और मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिलेभर में 27 लाख पौधे लगाए गए

यह कार्यक्रम विकासखंड चमरौआ के बकैनिया क्षेत्र में स्थित रेवती नदी तट पर आयोजित किया गया था।

सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर पौधारोपण किया। पूरे जिले में आज 27 लाख पौधे लगाए गए, जो जिले को हरियाली और स्वच्छ वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): आमतौर पर लोग अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों...

बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

साइबर पुलिस की कार्रवाई: 10,300 रुपये नकद, छह मोबाइल,...