रामपुर: आम आदमी पार्टी (आप) के जिला कार्यालय पर प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला के नेतृत्व में एक सामूहिक उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह उपवास मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के संरक्षण (तहफ्फुज) और पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में रखा गया था।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के गीतों से पूरा माहौल जोश और वतनपरस्ती के जज्बे से सराबोर रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर शिक्षा, संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया।
शिक्षा को सियासत की भेंट चढ़ाना चिंताजनक: फैसल खान लाला
प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला ने अपने संबोधन में कहा:
“जिस देश में किताबों की जगह मलबा और इम्तिहानों की जगह ‘पेपर लीक’ सुर्खियां बन जाएं, वहां नौजवानों के सपने सुरक्षित नहीं रह सकते। जौहर यूनिवर्सिटी सिर्फ एक इमारत का नाम नहीं, बल्कि हजारों छात्रों के अरमानों और शैक्षणिक सपनों की पहचान है। तालीम को सियासत की भेंट चढ़ाना किसी भी प्रगतिशील समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है।”
उन्होंने आगे कहा कि सोनम वांगचुक का शांतिपूर्ण प्रदर्शन सिर्फ एक व्यक्ति की आवाज नहीं, बल्कि देश के हर उस युवा की आवाज है जो न्याय, बेहतर शिक्षा और सुरक्षित भविष्य की उम्मीद रखता है। लोकतंत्र की असली ताकत आवाज उठाने का अधिकार है। जब शैक्षणिक संस्थान खतरे में हों और युवाओं का भविष्य दांव पर लगा हो, तब खामोश रहना सही नहीं है। आम आदमी पार्टी शिक्षा, न्याय और संविधान की रक्षा के लिए हर संघर्ष में जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।
लोकतांत्रिक मूल्यों की मिसाल है वांगचुक का संघर्ष: अंसार अहमद
ज़िलाध्यक्ष अंसार अहमद ने कहा कि सोनम वांगचुक का शांतिपूर्ण आंदोलन देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों को उठाने की एक बेहतरीन मिसाल है। आम आदमी पार्टी युवाओं, शिक्षा और संविधान की रक्षा के लिए हर कदम पर जनता के साथ मजबूती से खड़ी है।
कार्यक्रम में प्रमुख लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर कई स्थानीय प्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
- सभासद: मोहम्मद जफर, यासीन उर्फ गुड्डू, सरफराज गुड्डू, आरिफ सिकंदर राजू, वकील अहमद, हबीब अहमद, मो. तारिक, शारिक परवेज, मो. वकील, अब्दुल अय्यूब, फैजान सैफी, वकील हैदराबादी, नियाज अहमद और बशीर अहमद।
- अन्य प्रमुख सदस्य: शाहीन बी, समीना बी, रिजवान खान, रजनीश शर्मा, संजीव पांडे, तारीफ नियाजी, हुमायूं खान, मोनिस कुरैशी, मो. जाकिर, शहजादे अंसारी, जाहिद अंसारी, इकबाल हुसैन, आयुष जौहरी, अनसब नजील, शिराज अहमद, जावेद हबीब, मुन्ने अली, सलीम अहमद, एजाज अहमद, पूर्व प्रधान रईस उद्दीन, इकरार अहमद, फैज खान, आमिर खान, दानिश खान, तसलीम खान, अब्दुल समद, रेहान खान, उवैज खान, एहतेशाम खान, तालिब खान, आशु अंसार, आरिश खान, मामून खान, रय्यान खान, जुबैर मियां, नजम खान, तालिब शम्सी, जव्वाद जुबैर, अलीम नवाज, अरहम खान, आलमगीर, ऋषि पाल, मुकेश यादव, भीम सिंह, इंद्रमणि, और महेश सैनी आदि शामिल रहे।
- आजम खान के घर पर खुशी और गम का एक साथ माहौल, अब्दुल्ला की रिहाई पर जश्न लेकिन आजम की हिरासत ने बिगाड़ा मूड

- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर डीएम से की मुलाकात, इंद्रेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक की भेंट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

- स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी


