Globaltoday.in | सम्भल | मुजम्मिल दानिश
संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि यूपी में मुसलमानों के साथ इंसाफ नहीं हो रहा और वह योगी सरकार से संतुष्ट नहीं हैं।
उत्तर प्रदेश के संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा,”वी आर नाट सैटिस्फाइड फ्राम योगी।”
उन्होंने कहा कि बीजेपी की गवर्मेंट है और योगी अपने हिसाब से काम कर रहे हैं। उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि यहाँ मुसलमानों के साथ इंसाफ नहीं हो रहा है।
डॉ शफीकर्रहमान बर्क ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा एमएलसी चुनाव में सत्ताधारी दल के लोगों द्वारा प्रधानों को धमकाने वाले बयान पर ही सवाल खड़ा किया है। बर्क ने कहा कि यदि इस तरह से धमकाया जा रहा है तो यह गलत है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो इस तरह का प्रोपेगेंडा करना भी गलत है।
इसके बाद सपा सांसद से यूपी सरकार के कार्यों से संतुष्ट होने का सवाल किया गया तो सपा सांसद की जबान फिसल गई। बर्क ने कहा कि “I am not satisfy with the working … “. बर्क ने कहा कि पूरी समाजवादी पार्टी मुसलमानों के हित में काम नहीं कर रही है।
लेकिन जैसे ही बर्क को दोबारा ध्यान आया तो उन्होंने कहा कि I am not satisfy with Yogi…. .यूपी में गवर्नमेंट सपा के हाथ में नहीं योगी के हाथ में है।
बर्क ने कहा कि यूपी में योगी काम तो कर रहे हैं लेकिन अपने हिसाब से कर रहे है लेकिन यूपी में मुसलमानों के साथ इंसाफ नहीं हो रहा है।
- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन
- जामिया में छात्र आंदोलन 14वें दिन तेज: यूनियन बहाली की मांग, कैंपस में तनाव के बाद क्लास ऑनलाइन
- फारूक अब्दुल्ला के ‘पाकिस्तान कश्मीरियों को बचा रहा है’ बयान पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का पलटवार, मज़ाहिर खान ने मांगी सख्त कार्रवाई
- मक्का और मदीना पर हमले अस्वीकार्य: हूथियों के खिलाफ OIC ने अपनाया कड़ा रुख
- चुनाव आयोग पर कांग्रेस का अब तक का सबसे बड़ा हमला, ECINet सॉफ्टवेयर की जानकारी छिपाने का लगाया आरोप!
- केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर
- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated
- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life
- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा
