उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। हाल ही में पेपर सॉल्वर गैंग पकड़े जाने के बाद पुलिस प्रशासन का रुख कड़ा हो गया है।
जनपद रामपुर के सैफनी थाना क्षेत्र के एक निजी इंटर कोलेज में परीक्षा दे रही एक छात्रा के दस्तावेज को लेकर शिकायत पर जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से कारवाई करते हुए कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं एक अन्य टीचर के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई जिसपर पुलिस ने प्रिंसिपल वा टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
शनिवार को हाई स्कूल की सामाजिक विज्ञान विषय की बोर्ड परीक्षा हुई। इसी को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक रामपुर मुनेश कुमार की अगुवाई में सचल दल ने सैफ़नी थाना अंतर्गत ग्राम छितनियां स्थित अब्दुल वहीद मुस्लिम इंटर कॉलेज मैं छापेमारी की।
इसी दौरान एक छात्रा के परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों को जांचा गया तो छात्रा के पिता के नाम में गड़बड़ी पाई गई।
फिर क्या था कॉलेज के प्रिंसिपल व टीचर पर कड़ी कारवाई करते हुए केंद्र व्यवस्थापक महेश्वर सिंह की ओर से थाने में तहरीर दी गई। जिसपर प्रधानाचार्य मेहंदी हसन व एक अन्य टीचर अजीम को गिरफ्तार कर लिया गया।
जब दोनों से पूछताछ की गई तो पता चला कि अजीम मुरादाबाद जनपद के एक मान्यता प्राप्त स्कूल में टीचर है। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोई कुछ नहीं कहेगा
छात्र शिवानी के मुताबिक मेरा प्रवेश पत्र मेरे नाम से था… मतलब माता पिता का नाम चेंज था। लेकिन जो हमारे प्रिंसिपल थे उन्होंने कहा था कि कोई बात नहीं तू पेपर देले और वह कह रहे थे कि हम ठीक करा देंगे। जो हमारे सर हैं स्कूल के उन्होंने, जिस स्कूल में सेंटर गया था वह भी यही कह रहे थे कि कोई कुछ नहीं कहेगा। आज ये हुआ सर आए और बोले प्रिंसिपल साहब बुला रहे हैं आज एसएसटी का पेपर दिया था।
एक ही नाम के दो एडमिट कार्ड
डीआईओएस मुनेश कुमार ने बताया कि उनको मेसेज मिला था कि अब्दुल वहीद मुस्लिम इंटर कॉलेज में शिवानी नाम की लड़की फर्जी एग्जाम दे रही है। जब सुबह में यहां आया तो पता लगा कि वास्तविकता में है शिवानी नाम की लड़की लेकिन उसका एडमिट कार्ड नहीं है, वह दूसरी लड़की का एडमिट कार्ड है वह भी शिवानी नाम की लड़की है। उसका रजिस्ट्रेशन भी है और रोल नंबर भी है, उसका प्रवेश पत्र भी है। लेकिन यहां के जो प्रिंसिपल साहब हैं मेहंदी हसन साहब उन्होंने उस लड़की को बोल रखा था कि यह जो एडमिट कार्ड है जो गलती हुई है मां बाप के नाम की यह तुम्हारा ही एडमिट कार्ड हैं। मैं इसको चेंज करा दूंगा जो कि फ्रॉड है।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संसार सिंह के मुताबिक महेश्वर सिंह जो केंद्र व्यवस्थापक मुस्लिम इंटर कॉलेज उनके द्वारा थाना सैफ़नी पर एक तहरीर दी गई है जिसमें उल्लेख किया गया है कि अब्दुल वहीद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेहंदी हसन और जीआर पब्लिक स्कूल के अध्यापक अजीम यह दोनों मिलकर एक छात्रा के बदले दूसरी छात्रा से पेपर दिलवा रहे थे। इस तहरीर के आधार पर थाना सैफनी में मुकदमा लिखा गया है 420 468 471 और परीक्षा अधिनियम 1982 इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे के विधित कार्यवाही की जा रही है।
- जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रशासन ने भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की प्रमुख मांगें मानी, छात्र संघ चुनाव का रास्ता साफ
- जामिया में छात्र आंदोलन 14वें दिन तेज: यूनियन बहाली की मांग, कैंपस में तनाव के बाद क्लास ऑनलाइन

- फारूक अब्दुल्ला के ‘पाकिस्तान कश्मीरियों को बचा रहा है’ बयान पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का पलटवार, मज़ाहिर खान ने मांगी सख्त कार्रवाई

- मक्का और मदीना पर हमले अस्वीकार्य: हूथियों के खिलाफ OIC ने अपनाया कड़ा रुख

- चुनाव आयोग पर कांग्रेस का अब तक का सबसे बड़ा हमला, ECINet सॉफ्टवेयर की जानकारी छिपाने का लगाया आरोप!

- केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

