छात्र नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) और गुजरात के दलित नेता जिग्नेश मेवानी (Jignesh Mevani) मंगलवार को भगत सिंह के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस (Congress) पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी में शामिल होने के बाद एक प्रेसवार्ता में मौजूद संवादाताओं से बात करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि इस वक़्त सबसे बड़ी ज़रूरत देश को बचाने की है और इसके लिए कांग्रेस को बचाना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नहीं बची तो देश भी नहीं बचेगा। कन्हैया ने कहा, ‘शहीदे आजम भगत सिंह को हम नमन करते हैं. मुझे लगता है कि बहुत कुछ कहने की जरूरत नहीं है. सूचना क्रांति के इस युग में सभी को पहले से ही बहुत कुछ मालूम होता है।’
कांग्रेस में शामिल होने के बाद कन्हैया कुमार ने कहा कि मैं कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं क्योंकि यह सिर्फ एक पार्टी नहीं है, एक विचार है, सिर्फ मैं ही नहीं कई लोग सोचते हैं कि देश कांग्रेस के बिना नहीं रह सकता।
कन्हैया के साथ ही गुजरात से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी ने भी आज कांग्रेस के साथ आने का ऐलान किया। हालांकि, तकनीकी कारणों से उन्होंने औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता नहीं ली, लेकिन पार्टी के साथ होने का ऐलान किया।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

