Kanhaiya Kumar Attacked: दिल्ली में प्रचार के दौरान कन्हैया कुमार पर हमला, माला पहनाने के बहाने युवक ने मारा थप्पड़

Date:

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर शुक्रवार को दो युवकों ने हमला कर दिया। इन युवकों ने दिल्ली में प्रचार कर रहे कन्हैया कुमार को माला पहनाने के बहाने थप्पड़ मार दिया। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई भी कर दी।

कन्हैया कुमार की टीम का आरोप है कि इस हमले के पीछे बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी का हाथ है, हमलावर मनोज तिवारी के करीबी हैं।

कंग्रेस्स नेत्री अलका लाम्बा ने एक्स पर लिखा है,”जो सामने से नही लड़ सकते वो अक्सर नकाब के पीछे छिपकर वार करते है… हार की बौखलाहट में उत्तरपूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी भाई कन्हैया कुमार पर हमला निंदनीय है। दिल्ली पुलिस को तुरंत कार्यवाही करते हुए इन भाजपाई गुंडों को सलाखों के पीछे भेजना चाहिए।”

https://twitter.com/LambaAlka/status/1791519522714706132

कन्हैया के थप्पड़ मारने वाली की पहचान दक्ष चौधरी बतायी जा रही है। अशरफ हुसैन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है,”कन्हैया कुमार पर हमला करने वाला ये व्यक्ति वही दक्ष चौधरी है जिसे गाज़ियाबाद कि एक मस्जिद में घुसकर माहौल ख़राब करने के प्रयास में कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था…?”

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...