दिल्ली की तर्ज़ पर कूड़े को डिस्पोज़ करने के लिए केमरी में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाया जा रहा है जिसका कार्य प्रगति पर है
रामपुर: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल लाला और केमरी नगर पंचायत के चेयरमैन पति अंसार अहमद ने आज केमरी में विकास कार्यो का जायज़ा लिया।
इस मौके पर फ़ैसल लाला ने कहा कि केमरी नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी की चेयरपर्सन रफ़त अंसार के चुनाव जीतने के बाद से लगातार केमरी में आवाम के लिए शानदार काम तेज़ी से कराये जा रहे हैं जिसकी चर्चा दूर-दूर तक हो रही है।

पहले रात को दिन बना देने वाली हाईमास्क लाइट और सुरक्षा के लिए कैमरों का जाल केमरी में बिछाया गया, कई सड़कों का निर्माण और डार्क स्पॉट पर स्ट्रीट लाइटों का इंतज़ाम किया गया और अब केमरी नगर पंचायत की ओर से सड़क के किनारे रेहड़ी और ठेला लगाने वालों के लिए पी.एम स्वनिधि योजना के तहत दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। जल्द यह दुकानें बनकर तैयार हो जाएंगी जो देखने में बेहद खूबसूरत होंगी।
केमरी में सड़क के किनारे ठेला लगाकर फ़ल-सब्ज़ी बेचने वाले वेंडरों को यह दुकानें दी जाएगी जिससे एक तरफ उन्हें अच्छा रोज़गार मिलेगा तो दूसरी तरफ़ केमरी की आवाम को जाम से निजात मिलेगी।
आप के ज़िलाध्यक्ष एवं केमरी नगर पंचायत के अध्यक्ष पति अंसार अहमद ने कहा दिल्ली की तर्ज़ पर कूड़े को डिस्पोज़ करने के लिए केमरी में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाया जा रहा है जिसका कार्य प्रगति पर है जल्द इस प्लांट के शुरू होने से केमरी वालों को कूड़े की समस्या से निजात मिलेगी।
इस मौके पर सभासद मौहम्मद तारिक, सभासद वकील अहमद, ज़िला प्रवक्ता रय्यान खान, शिराज़ जमील खान आदि लोग साथ रहे।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

