केजरीवाल की हारी सीटों के उम्मीदवारों के साथ बैठक, क्षेत्र की जनता की सेवा करने के दिए निर्देश

Date:

आने वाले समय में पार्टी के प्रसार के लिए इन प्रत्याशियों की ड्यूटी पूरे देश में लगाई जाएगी- मनीष सिसोदिया

  • ऐसे समय में जब पूरी मशीनरी, पैसा और शराब का खुला खेल चल रहा था, उस हिसाब से सब लोगों ने बहुत अच्छा चुनाव लड़ा- मनीष सिसोदिया
  • जिन इलाकों से भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं, वह जनता के लिए काम करें या ना करें, लेकिन “आप” प्रत्याशियों को उनके बीच रहकर उनकी सेवा करनी है- मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली, 09 फरवरी 2025: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पार्टी के हारे प्रत्याशियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी को अपना मनोबल ऊंचा रखने का मंत्र देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। बैठक की जानकारी साझा करते हुए वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने सभी हारे प्रत्याशियों को अपने क्षेत्र की जनता के बीच में रहकर उनकी सेवा करने का निर्देश दिया है। आने वाले समय में पार्टी के प्रसार के लिए इन प्रत्याशियों की ड्यूटी पूरे देश में लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब पूरी की पूरी मशीनरी, पैसा और शराब का खुला खेल चल रहा था, उस हिसाब से सब लोगों ने बहुत अच्छा चुनाव लड़ा।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के उन प्रत्याशियों से बात की, जो चुनाव नहीं जीत पाए। अरविंद केजरीवाल ने उनका हौंसला बढ़ाया। सब लोगों ने बहुत अच्छे से चुनाव लड़ा। एक ऐसे समय में जब पूरी की मशीनरी, पैसा और शराब का खुला खेल चल रहा था। इसके दुरुपयोग का खुला खेल चल रहा था। चुनाव आचार संहिता की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। उन सब के बीच इन प्रत्याशियों ने बहुत शानदार चुनाव लड़ा। यह अपने आप में एक बहुत बड़ा काम था, जिसे सब लोगों ने मिलकर लड़ा।

ये भी पढ़ें :-

हार के बाद केजरीवाल,”हम राजनीति में सत्ता के लिए नहीं आए, हम राजनीति को…
Delhi Election 2025: केजरीवाल ने जिस डाटा को लेकर उठाया था सवाल, चुनाव आयोग ने…
Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया को मिली हार, BJP के प्रवेश वर्मा…
Delhi Exit Poll 2025: एग्जिट पोल में दिल्ली में ‘मोदी मैजिक’, सरकार बनाने से…

मनीष सिसोदिया ने कहा कि अभी अरविंद केजरीवाल ने सभी से बात की। सभी के हौंसले बुलंद हैं। साथ ही, आगे की चर्चा की गई कि किस तरह जिन इलाकों से “आप” प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा हैं, उन इलाकों में जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करनी है। उन इलाकों से जो भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं, वह भले जनता के लिए काम करें या ना करें। लेकिन “आप” प्रत्याशियों को जनता के बीच रहना है और उनकी सेवा करनी है। आने वाले समय में अपने इन प्रत्याशियों का अनुभव पार्टी के प्रसार के लिए पूरे देश में उनकी ड्यूटी लगाई जाएगी। यह उनके साथ चर्चा की गई।

चुनाव की समीक्षा के सवाल पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि समीक्षा तो होती रहेगी। यह साथ-साथ चलती रहेगी। लेकिन ऐसे समय में जब खुलकर पैसे, शराब , जूते और साड़ियां बांटी जा रही थीं। खुलकर मशीनरी का दुरुपयोग हो रहा था, ऐसे में चुनाव लड़ना कोई आसान काम नहीं था। इन सारे तंत्र ने इस चुनाव को जिस तरह का बना दिया था, उस हिसाब से सब लोगों ने बहुत अच्छा चुनाव लड़ा। जो भी कारण रहे लेकिन सभी लोगों को अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि जो लोग हारे हैं, वे भी अपने क्षेत्र में जनता के बीच में रहेंगे, उनके मुद्दे उठाएंगे व उनकी सेवा करेंगे और देशभर में पार्टी के लिए काम करेंगे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...