मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल अजय भल्ला को सौंपा पत्र, MHA ने जारी किया अलर्ट

Date:

इंफाल, 9 फरवरी: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इंफाल राजभवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा, “अब तक मणिपुर के लोगों की सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। मैं मणिपुर के प्रत्‍येक नागर‍िकों के हितों की रक्षा के लिए समय पर की गई कार्रवाई, हस्तक्षेप, विकास कार्य और विभिन्न परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए केंद्र सरकार का अत्यंत आभारी हूं।”

वहीँ राज्यपाल ने उन्हें नई सरकार का गठन होने तक जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है। ऐसे में एन. बीरेन सिंह मणिपुर के कार्यवाहक मुख्यमंत्री को रूप में काम करेंगे।

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा, विभाजन और नफ़रत की राजनीति का नतीजा, ज़ख़्मों को…
Manipur: मणिपुर की महिलाओं का वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार, मोबाइल फोन भी जब्त
BJP ने मणिपुर में भारत माँ की हत्त्या की है, आप देशद्रोही हो’, राहुल…
Manipur: मणिपुर हिंसा पर फर्जी खबरें फैलाते पकड़ा गया ANI, बड़े पैमाने पर अपमान…

मुख्यमंत्री के स्तीफ़े के बाद मणिपुर में में राजनीतिक हलचल बढ़ गयी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों के अनुसार नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा एक या दो दिन में की जाएगी। इस्तीफा देने से पहले एन. बीरेन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

एन. बीरेन सिंह को राज्य में जातीय संघर्ष से निपटने के तरीके को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

पिछले हफ्ते विधानसभा अध्यक्ष सत्यव्रत को दिल्ली बुलाए जाने के बाद मणिपुर में सत्ता परिवर्तन के संकेत मिलने लगे थे। इसके बाद ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री युमनाम खेमचंद भी दिल्ली आए थे।

इस बीच संकेत मिल रहे थे कि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार कर रहा है। ऐसे में सीएम एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे को बड़े सियासी घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है। सियासी चर्चाओं की मानें तो कांग्रेस पार्टी मौजूदा नेतृत्व से नाराज कुछ भाजपा विधायकों की मदद से सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विचार कर रही है।

एन. बीरेन सिंह ने पिछले वर्ष की मणिपुर में हिंसा को लेकर जनता से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा, “यह पूरा साल बेहद खराब रहा। मैं राज्य के लोगों से पिछले साल तीन मई से लेकर आज तक जो कुछ भी हुआ है, उसके लिए माफी मांगता हूं। कई लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया। कई लोगों ने अपना घर छोड़ दिया। मुझे इसका दुख है। मुझे उम्मीद है कि 2025 में राज्य में सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।”

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...