ग्लोबलटुडे, 29 सितंबर- 2109
रामपुर से सऊद खान की रिपोर्ट
उपचुनाव का ऐलान होने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियों और राजनेता चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं और इस उप चुनाव को देखते हुए जिले की पुलिस भी सतर्क हो गई है और जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है।
उप चुनाव को देखते हुए पुलिस पिछले 5 साल के हिस्ट्रीशीटर और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर उनको चेतावनी दे रही है कि वे इस चुनाव में कोई भी ऐसी हरकत या गतिविधि ना करें जिससे उपचुनाव में किसी तरह की बाधा आये। इसी को देखते हुए पुलिस हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के घर पर जाकर उनको अपने ही अंदाज में समझाने की कोशिश कर रही है। उनकी ये कोशिश उन पर भारी पड़ गयी इसका घेर मरदान की महिलाओं व पुरुषों ने जमकर विरोध किया और सदर कोतवाली का घेराव भी किया। इस दौरान हंगामा कर रहे लोगो की पुलिस से काफी नोकझोंक हुई और पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज भी किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।
उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की तारीख तय होने के बाद से पुलिस प्रशासन और राजनीतिक पार्टियां सतर्क हो गई हैं। जिले में धारा 144 लागू है और पुलिस इसलिए 5 साल के हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को चिन्हित कर उनको चेतावनी दे रही है। बीती रात लगभग 1:00 बजे कई थानों की पुलिस और कई सीओ ने मिलकर मोहल्ला घेर मरदान खान में छापामार कार्रवाई की।
आपको बता दें घेर मरदान खान मोहल्ला यह कुरैशियों का मोहल्ला है। पुलिस ने इनको घरों में जाकर चेतावनी दी कि वे उपचुनाव में कोई भी ऐसी गतिविधि ना करें जिससे के उपचुनाव में बाधा आए। उसके बाद आज शाम फिर पुलिस मुहल्ला घेर मरदान खान पहुंची तो पुलिस पर वहां के लोगों ने पथराव किया जिसके चलते पुलिस को वहां से उल्टे पैर भागना पड़ा। उसके बाद वहां के कई दर्जन महिलाओं पुरुषों ने मिलकर कोतवाली सदर का घेराव किया और वहां का रास्ता जाम कर दिया। जिसको देखते हुए पुलिस ने और कई थानों की पुलिस बुलाकर उन पर बलपूर्वक लाठीचार्ज किया और जिसमें 4 लोगों को हिरासत में भी लिया।
इस पूरी कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे। हमने इस हंगामे के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह से बात की तो उन्होंने बताया अचानक कुछ देर पहले कुछ महिलाएं और कुछ पुरुष जिनकी संख्या 70 से 80 के आसपास रही होगी घेर मरदान खान की तरफ से आए और कोतवाली की तरफ बढ़ रहे थे चौराहे पर उन्होंने सड़क जाम कर दिया पुलिस गई तो पुलिस पर भी उन्होंने बल प्रयोग किया पुलिस ने जब उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग की और बल प्रयोग किया तो वह लोग वहां से भाग खड़े हुए ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर के पुलिस सख्त से सख्त उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रही है उन्होंने धारा 144 होने के बावजूद कानून अपने हाथ में लिया वैसे भी कानून सामान्य परिस्थिति में अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है।
ये भी पढ़ें:
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

