रामपुर : वकील ने महिला को पीटा

Date:

Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर

 उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर में कोतवाली सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रोशन बाग निवासी सुषमा के अधिवक्ता ने ग़ुस्से में सुषमा के सर में कुर्सी दे मारी जिससे महिला के सर से खून बहने लगा।

दरअसल सुषमा का अपने पति से विवाद चल रहा था, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन था वह अपने अधिवक्ता ठाकुर साहब के पास आज सुबह आई थी कि उसके मामले में क्या कार्रवाई चल रही है। बस इसी बात पर  पीड़ित महिला के अधिवक्ता साहब का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने महिला के सर में कुर्सी दे मारी जिससे महिला के सर से खून बहने लगा और उसके सर में काफी गहरा घाव हो गया।

यह देख कर महिला रोने पीटने लगी और तुरंत ही वकील साहब के चेंबर से पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंची और उसने इंसाफ की गुहार लगाई।

महिला का आरोप था कि वकील साहब ने उसके सर पर कुर्सी मारी है, इस वजह से उसकी हालत हुई है।

बरहाल पुलिस ने मौके से अधिवक्ता ठाकुर साहब के मुंशी को गिरफ्तार कर ले जाने लगी तो काफी वकील  वहां जमा हो गए और उन्होंने इसका विरोध किया और वकील के मुंशी को पुलिस से छुड़ा लिया और पुलिस खाली हाथ लौटी।

पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अब आगे की कार्रवाई क्या पुलिस करती है यह पीड़ित और आरोपी की तहरीर के आधार पर तय किया जाएगा।

पीड़ित महिला  सुषमा का आरोप है कि उसका उसके पति का विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। वह आज सुबह ठाकुर साहब वकील के पास आई थी उसने पूछा के उसके मामले में क्या हुआ? बस इसी बात पर वकील साहब ने उसके सर में कुर्सी दे मारी जिससे वह लहूलुहान हो गई।

वहीं रामपुर बार एसोसिएशन के महासचिव सतनाम सिंह मट्टू ने बताया,”यह जो आदमी गया है मैं इसको जानता हूं जिसकी बेटी के चोट लगी है पहले इसका इसकी पत्नी से विवाद था तो मैं इसका वकील था। अब इसकी बेटी का उसके पति से विवाद  चल रहा है बेटी वकील साहब के चेंबर में आई थी और वकील साहब का जो मुंशी राजपाल है उससे इसकी हाथापाई हुई थी। वकील साहब के मुंशी ने मारा पीटा है महिला के सर में चोट लगी है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...