Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर(Rampur) की कोतवाली टांडा(Tanda) में शराब के नशे में धुत दो दोस्तों ने अपने ई-रिक्शा चालक दोस्त की गला घोटकर हत्या कर दी।
पहले इन तीन दोस्तों ने मिलकर शराब पी और उसके बाद किसी बात पर विवाद हुआ जिस कारण से दो दोस्तों ने मिलकर अपने तीसरे दोस्त अब्बास नगर निवासी बलवीर की गला घोटकर हत्या कर दी और शव को नदी किनारे खेत में छुपा दिया।
ये भी पढ़ें:-
जब मृतक घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने तलाश की। नहीं मिलने पर कोतवाली टांडा में गुमशुदगी दर्ज कराई।
उसके बाद पुलिस ने उसके दो दोस्तों से सख्ती से पूछताछ की तो दोनों दोस्तों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और मृतक बलवीर की हत्या जहां की थी घटनास्थल लेकर गए जहां से पुलिस द्वारा बलवीर का शव भी बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने दोनों हत्यारोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है और मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया,” बलवीर नाम का एक आदमी जो ई रिक्शा चलाता था कल उसके परिवार के लोगों ने थाना टांडा में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी पुलिस ने इस आधार पर छानबीन की शहर में तोपखाना गेट के पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में ई रिक्शा में सवार दो व्यक्ति बैठे दिखाई दिए उन दो व्यक्तियों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन दोनों ने स्वीकार किया कि पीने खाने के चक्कर में इन लोगों ने गला दबाकर बलवीर की हत्या कर दी थी दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है इनकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है और रिक्शा भी बरामद कर ली गई है।
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
