उत्तर प्रदेश/रामपुर: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री (पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ़ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा विभाग) धर्मपाल सिंह ने अपने दो दिवसीय रामपुर दौरे में एक पत्रकार वार्ता की। उनके साथ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी और राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार जी भी मोजूद रहे।
पत्रकारों से रू-ब -रू हुए पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धरमपाल सिंह ने गौशालाओं को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस बार अयोध्या में गाय के गोबर से बने एक लाख दीप जलाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने जनता से भी आवाहन किया कि हर घर में नौ दीप गाय के गोबर के बने हुए जलाए जाएं और गणेश जी और लक्ष्मी जी की पूजा के लिए गाय के गोबर से बनी हुई मूर्तियों को प्रयोग करें।
उन्होंने कहा कि लंपी वायरस के खतरे को लेकर सरकार बेहद चिंतित है और कोरोना महामारी में जिस तरह लॉकडाउन लगाया गया था उसी तर्ज पर पशुओं का लॉकडाउन लगा दिया गया है और दूसरे प्रदेशों से खासकर गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड से पशुओं के आवागमन पर पाबंदी लगा दी गई है। परिवहन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही सभी पशुओं को टीका लगाया जा रहा है और इसके इलाज की भी समुचित व्यवस्था की गई है। हॉट बाजारों और साप्ताहिक बाजारों में पशुओं की बिक्री खरीद और परिवहन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है इस तरह से यह पशुओं का लॉकडाउन है।
- केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

