उत्तर प्रदेश/लखनऊ: यूपी में कांग्रेस ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी का एलान कर दिया है। जिसमें पार्टी ने वोट बैंक को साधने के लिए पिछड़ा वर्ग के सबसे ज्यादा 43 पदाधिकारी बनाए हैं।
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र देश की लगभग सभी राजनितिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है और पार्टी में कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी देने के साथ ही उनमें नया जोश भरने की तैयारी कर रही हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने अपनी नई कार्यकारिणी का एलान कर दिया है। इस बार कांग्रेस ने पार्टी में सबसे ज्यादा महत्व पिछड़ा वर्ग को दिया है।
दरअसल यूपी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का एलान कर दिया गया है जिसे लेकर कांग्रेस पर महिलाओं की उपेक्षा करने के आरोप भी लगने लगे हैं।
अजय राय ने ट्वीट कर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए लिखा है,”सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी इस ज़िम्मेदारी का पूरी लगन और मेहनत से निर्वहन कर संगठन को और अधिक मज़बूत करेंगे।
लड़ेंगे और लड़कर जीतेंगे । जय हिन्द जय कांग्रेस”
पिछले साल 2022 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं को प्राथमिकता देने और 33 प्रतिशत महिलाओं के आरक्षण की मांग उठाने वाली कांग्रेस पार्टी ने अपने ही संगठन में इस बार महिलाओं की अनदेखी की है। कांग्रेस की ओर से जारी की गई उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी में कुल 130 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि कांग्रेस ने इसमें सिर्फ तीन महिलाओं को ही जगह दी है।
- नेपाल के सुनसरी में सांप्रदायिक हिंसा के बाद कर्फ्यू, 3 की मौत: जानें क्या है पूरा मामला

- मुरादाबाद: ‘स्कॉलर्स डेन’ सील; विवेक ठाकुर के फर्जीवाड़े की खुली पोल, कमिश्नर का जनहितैषी रुख सख्त

- संभल: ‘गांव-गांव तक पहुंचाएं संगठन की विचारधारा’, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की बैठक में बोले मज़ाहिर ख़ान

- जौहर यूनिवर्सिटी से भर्ती घोटाले तक: आजम ख़ान पर ED का शिकंजा कसने की तैयारी, रामपुर पुलिस ने भेजीं 84 मुकदमों की फाइलें

- रामपुर: आजम खान से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे जज का तबादला, ‘क्वालिटी बार’ केस टला

- समाधान दिवस में पहुंचीं 13 शिकायतें, मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं

