लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर रिक्शे से अस्पताल ले जाया रहा था। लेकिन, महिला ने राजभवन के सामने ही सड़क पर बच्चे को जन्म दे दिया। सड़क पर गुज़र रही महिलाओं ने महिला को बच्चे को जन्म देता देख उसकी मदद की और उसका प्रसव कराया।
इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाओं ने साड़ी का पर्दा करके महिला का प्रसव करवाया है।
वहीं पूरे मामले पर स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक का भी बयान सामने आया है। उन्होने कहा कि मामले का संज्ञान लिया जा रहा है। वहीं प्रसव के बाद महिला और नवजात को पास के झलकारी बाई अस्पताल ले जाया गया। जहां पर कुछ घंटों बाद नवजात ने दम तोड़ दिया। मृत नवजात के शव को बैकुंठ धाम में दफन किया गया।
इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। नवजात का शव डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अपनी कार से बैकुंठ धाम लेकर गए थे।
इस वीडियो ने लखनऊ में स्वास्थ्य व्यस्थाओं की पोल खोल दी है। दावा किया जा रहा है कि महिला को प्रसव दर्द होने के बाद एंबुलेंस को कॉल की गई। लेकिन, समय से एम्बुलेंस नहीं आयी और महिला को रिक्शे से अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन महिला को दर्द इतना बढ़ गया कि उसको सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा।
अखिलेश यादव ने किया तंज़
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए सरका पर तंज़ कसा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा,”एक तो उप्र की राजधानी लखनऊ, उस पर राजभवन के सामने… फिर भी एंबुलेंस के न पहुँचने की वजह से एक गर्भवती महिला को सड़क पर शिशु को जन्म देना पड़ा।
मुख्यमंत्री जी इस पर कुछ बोलना चाहेंगे या कहेंगे ‘हमारी भाजपाई राजनीति के लिए बुलडोज़र ज़रूरी है, जनता के लिए एंबुलेंस नहीं।”
पत्नी के साथ महिला से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अपनी पत्नी के साथ महिला से मिलने से झलकारी बाई अस्पताल पहुंचे। इस बीच उन्होने कहा कि एंबुलेंस की जांच की जाएगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि जरा भी लापरवाही पाई गई तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। किसी को बक्शा नहीं जाएगा।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

