जंतर-मंतर जा रहे राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के नेता हिरासत में, पुलिस ने रोका मार्च

Date:

नई दिल्ली: चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने जंतर-मंतर जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और INDIA ब्लॉक के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। विपक्षी नेता मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर प्रदर्शन करने जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, विपक्षी सांसदों और नेताओं को लेकर जा रही बसों को पुलिस ने जंतर-मंतर के पास रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए नेताओं को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से INDIA ब्लॉक के सभी घटक दलों से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई थी। विपक्षी दलों का आरोप है कि मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी दल निर्धारित प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से बैठकर अपनी बात देश के सामने रखना चाहते हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठाते हुए उनके इस्तीफे की मांग दोहराई।

प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। पुलिस ने कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की थी और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी।

विपक्षी नेताओं की हिरासत के बाद कांग्रेस और अन्य INDIA ब्लॉक दलों ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताया। वहीं, पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों को निर्धारित नियमों और सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देकर रोके जाने की बात सामने आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जेएम प्रथम न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय, जिला जज से वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल गठित

मैनपुरी(सिराज हुसैन): मैनपुरी बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट की एक...

जच्चा-बच्चा की मौत के बाद सहसवान का सेवा हॉस्पिटल सीज, पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

बदायूँ (सहसवान): कोतवाली क्षेत्र के हरदत्तपुर रोड स्थित सेवा...