मासूमों ने कहा- ‘साहब! सांप-बिच्छू का डर लगता है’, डीएम के एक फैसले से रोशन हुआ मैनपुरी का बसैत गांव

Date:

मैनपुरी(सिराज हुसैन): “साहब, रात में डर लगता है, सांप-बिच्छू का खतरा रहता है…” मासूम बच्चों की इस भावुक पुकार ने मैनपुरी जिला प्रशासन को हिलाकर रख दिया। विकासखंड किशनी की ग्राम पंचायत बसैत में गलियों के अंधेरे से परेशान बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी से स्ट्रीट लाइट लगाने की गुहार लगाई थी। बच्चों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही डीएम ने न सिर्फ इसका संज्ञान लिया, बल्कि रातों-रात गांव में रोशनी की व्यवस्था भी करा दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था मासूमों का दर्द

वायरल वीडियो में बच्चे अपनी परेशानी बयां करते हुए कह रहे थे कि गांव में बिजली के खंभे तो गड़े हैं, लेकिन उन पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हैं। सूरज ढलते ही पूरी गली में अंधेरा छा जाता है, जिससे जहरीले कीड़े-मकोड़ों, सांप और बिच्छू का डर बना रहता है। रात के वक्त ग्रामीणों और बच्चों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था।

डीएम के निर्देश पर रातों-रात पहुंची प्रशासनिक टीम

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने खंड विकास अधिकारी (BDO) किशनी अनिल कुमार सिंह को तुरंत एक्शन लेने का आदेश दिया। निर्देश मिलते ही एडीओ पंचायत मनोज प्रभाकर शुक्रवार की रात में ही बसैत गांव पहुंचे और आनन-फानन में गलियों में स्ट्रीट लाइटें लगवा दीं।

बच्चों ने डीएम को भेंट की राधा-कृष्ण की तस्वीर

गांव में लाइट जलते ही बच्चों और ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। अगले दिन ‘समाधान दिवस’ के अवसर पर बच्चे जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे और उन्हें धन्यवाद स्वरूप भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी की तस्वीर भेंट की।

बच्चों के इस प्यार से प्रभावित होकर डीएम ने उन्हें टॉफियां बांटीं और खेल-खेल में उनसे पढ़ाई के तहत पहाड़े भी पूछे। बच्चों के सही जवाब देने पर डीएम ने उनकी पीठ थपथपाकर शाबाशी दी। मासूमों की इस पहल और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की पूरे जिले में सराहना हो रही है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार...

फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

मैनपुरी(सिराज हुसैन): दीपावली के मद्देनजर फ़ायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन...