मैनपुरी में जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा: कंटेनर की टक्कर से महिला और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, एक घायल

Date:

बेवर/मैनपुरी(सिराज हुसैन): बेवर थाना क्षेत्र के करपिया मंदिर के पास जीटी रोड पर आज तड़के एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रहे एक अनियंत्रित कंटेनर ने आगे चल रही बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

रिश्तेदारी में जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मैनपुरी के कछपुरा गांव के रहने वाले ये सभी लोग सुबह-तड़के बाइक से अपनी रिश्तेदारी में नगला टाकन जा रहे थे। जैसे ही वे करपिया मंदिर के निकट पहुंचे, पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में जान गंवाने वाली महिला, दोनों बच्चे और घायल युवक शाक्य समाज से हैं।

घायल अस्पताल में भर्ती, स्थिति गंभीर

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेवर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मैनपुरी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस बल मौके पर तैनात

दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) और थाना बेवर प्रभारी अनिल कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के जिम्मेदार कंटेनर चालक और वाहन की तलाश में जुटी है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

लखनऊ/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत...