मैनपुरी(सिराज हुसैन): रिजर्व पुलिस लाइन मैनपुरी में मंगलवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, जिसकी सलामी अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अरुण कुमार सिंह ने ली। पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से परेड के दौरान उनसे दौड़ लगवाई गई।
परेड में पुलिसकर्मियों ने टोलीवार ड्रिल का प्रदर्शन किया। इस दौरान अनुशासन, एकरूपता और टीम भावना को मजबूत करने के लिए विभिन्न शारीरिक अभ्यास कराए गए। अधिकारियों ने जवानों की शारीरिक दक्षता और अनुशासन का भी मूल्यांकन किया।
परेड के बाद अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ने पुलिस लाइन परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को परिसर को स्वच्छ व व्यवस्थित रखने के सख्त निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने यूपी-112, यातायात कार्यालय, शस्त्रागार और परिवहन शाखा सहित कई अन्य विभागों की कार्यप्रणाली को परखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
- मैनपुरी में जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा: कंटेनर की टक्कर से महिला और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, एक घायल

- मैनपुरी: छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे, डीएम ने दिए सफलता के मंत्र

- खराब पैचवर्क पर सख्त हुए मंत्री जयवीर सिंह: जांच में गड़बड़ी मिली तो ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सड़कों की गुणवत्ता का होगा तकनीकी परीक्षण

- जिलाधिकारी ने ‘श्री अन्न’ एक्सपोजर विजिट के लिए किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

- मैनपुरी: शिक्षामित्र चयन की 2143 फाइलें गायब, रिटायर्ड पटल सहायक पर केस

- भूमि विवादों का मौके पर जाकर कराएं निस्तारण, दोबारा कब्जा करने वालों पर दर्ज हो FIR: जिलाधिकारी

- शिक्षक यशपाल हत्याकांड: पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

- करीमगंज: चरागाह की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

- मैनपुरी: जिस बेटे पर पिता की हड्डी तोड़ने का आरोप, रियलिटी चेक में कहानी निकली कुछ और

