साइबर पुलिस की कार्रवाई: 10,300 रुपये नकद, छह मोबाइल, कार, बाइक और बैंकिंग दस्तावेज बरामद
मैनपुरी(मोहम्मद सिराज हुसैन): आम लोगों को पैसों का लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाने और उनमें साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर कराकर निकालने वाले गिरोह का साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 10,300 रुपये नकद, छह मोबाइल फोन, एक कार, एक मोटरसाइकिल, एक एचडीएफसी बैंक का एटीएम कार्ड, यूनियन बैंक की पासबुक और चार सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल साइबर क्राइम के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया था।
एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की जांच के दौरान सामने आया कि साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए मैनपुरी स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कुछ खातों का इस्तेमाल किया जा रहा था। ठगी की रकम मैनपुरी और फर्रुखाबाद के एटीएम व अन्य स्थानों से निकाले जाने की पुष्टि हुई। इस मामले में थाना साइबर क्राइम मैनपुरी में मु0अ0सं0 16/26, धारा 318(4) बीएनएस एवं 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
संबंधित म्यूल (Mule) बैंक खातों की पड़ताल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को पता चला कि पहला ट्रांजेक्शन शेखर नामक व्यक्ति द्वारा यूपीआई के माध्यम से किया गया था। तकनीकी विश्लेषण के बाद साइबर पुलिस टीम ने 11 सितंबर 2026 को भोगांव रोड (ग्राम गढ़िया मोड़) से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ऐसे काम करता था गिरोह
पूछताछ में गिरोह की कार्यप्रणाली का खुलासा हुआ। गिरोह के सदस्य अलग-अलग भूमिका निभाते थे:
- शेखर और उसके साथी: सीधे-सादे लोगों को पैसों का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे।
- सुनील गुप्ता: इन बैंक खातों का विवरण और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपने अन्य साथियों तक पहुंचाता था। इसके बाद इन खातों में ठगी का पैसा मंगाया जाता था।
- रूकुम और उसके साथी: एटीएम, पेट्रोल पंप आदि माध्यमों से पैसों की निकासी करते थे। इसके बाद गिरोह के सदस्य आपस में कमीशन बांट लेते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
- सुनील गुप्ता पुत्र स्व. रामसेवक गुप्ता (निवासी: थाने वाली गली, कस्बा व थाना बेवर)
- रूकुम पुत्र संतोष (निवासी: पीपल वाली गली, बेवर)
- शेखर पुत्र श्यामशरण (निवासी: विकास भवन के सामने, दीवानी रोड, थाना कोतवाली मैनपुरी)
पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य नेटवर्क और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक रोहिताश सिंह, आगरा जोन कार्यालय के उपनिरीक्षक प्रवेंद्र कुमार व अरविंद तोमर, मुख्य आरक्षी सरयू कुमार, गौरव कुमार, महीपाल सिंह, जोगेंद्र चौधरी, संजय कुमार तथा आरक्षी विपिन कुमार, विजय उपाध्याय और धर्मेंद्र कुमार शामिल रहे। पत्रकार वार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात दीपशिखा सिंह भी मौजूद रहीं।
साइबर पुलिस की अपील: साइबर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान या प्रलोभन देने वाले व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक या सिम कार्ड इस्तेमाल के लिए न दें। यदि किसी व्यक्ति का बैंक खाता साइबर अपराध में प्रयुक्त पाया जाता है, तो खाताधारक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
- बदायूं में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत; चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

- Woman Performs Stunt on Moving Car’s Bonnet on Highway; ARTO Rajouri Suspends Vehicle Registration

- जंतर-मंतर पर गर्जा विरोध: मस्जिदों को निशाना बनाए जाने के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दर्जनों नेता-कार्यकर्ता हिरासत में; APCR के नदीम खान को दफ्तर में ही डिटेन

- पन्ना की गौशाला में अमानवीयता: मृत गोवंश को ट्रैक्टर से घसीटने का वीडियो वायरल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

- राहुल गांधी दिल्ली की झुग्गी में पहुंचे; बोले—ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे, सिस्टम से भी हिसाब होगा

- JMI Climbs to 334th Globally in UI GreenMetric 2026; Rises 42 Places, 13th in India

- जिलाधिकारी ने ‘श्री अन्न’ एक्सपोजर विजिट के लिए किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

- दिल्ली: PWD इंजीनियरों की शिकायत पर AAP विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ FIR दर्ज

- ईरान: होर्मुज जलडमरूमध्य देश के सम्मान और गरिमा का प्रतीक-मोजतबा खामेनेई

- उज्जैन: सड़क चौड़ीकरण को लेकर 600 साल पुरानी शाही मस्जिद के हिस्से पर कार्रवाई, तनाव के बाद झड़पें

- प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्तर: इल्म, संवाद और सामाजिक सरोकारों की एक सशक्त आवाज़

- दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़

- दिल्ली: 500 से अधिक रोगियों की निःशुल्क जाँच, औषधियाँ भी वितरित

- मैनपुरी: शिक्षामित्र चयन की 2143 फाइलें गायब, रिटायर्ड पटल सहायक पर केस

- मुरादाबाद की मस्जिद प्रबंध समिति को लेकर जांच की मांग, वक्फ संपत्तियों और आय-व्यय के रिकॉर्ड की जांच का अनुरोध

- भारी बारिश से किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान, सरकार तत्काल दे मुआवजा: मुस्तफा हुसैन

- भूमि विवादों का मौके पर जाकर कराएं निस्तारण, दोबारा कब्जा करने वालों पर दर्ज हो FIR: जिलाधिकारी

- डॉ. मोहम्मद उबैदुल्लाह बेग का दिल्ली में भव्य स्वागत, तमिलनाडु में नए यूनानी चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना को लेकर एनसीआईएसएम अध्यक्ष से महत्वपूर्ण वार्ता

- दिल्ली: ‘ऑपरेशन कवच’ में बदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 4 आरोपी गिरफ्तार; 2 अवैध देशी कट्टे और चाकू बरामद

- जौहर यूनिवर्सिटी केस: रिकॉर्ड की सत्यापित प्रतियां देने के निर्देश, 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में सुनवाई

- शिक्षक यशपाल हत्याकांड: पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मज़ाहिर रुहैला पठान ने प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्तर को जन्मदिन पर दी बहुत-बहुत मुबारकबाद

- रामपुर न्यूज़: वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सैयद आमिर मियाँ की किताबों ने अमेज़न पर हासिल की नंबर-1 रैंक

- Dastaan-e-Khushi: Every Note of Life Holds a Reason to Smile

- कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला: ससुराल प्रताड़ना के आरोप में युवक की आत्महत्या

- रामपुर पोस्टर विवाद: सपा नेताओं के निशाने पर सरकार, पोस्टर वार से यूपी में सियासी हलचल तेज

- रामपुर: आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अंदलीब रहमान ने दाखिल किया नामांकन

- बदायूं: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला 24 वर्षीय विवाहिता का शव, गांव में फैली सनसनी

- AMU: MM Hall के बाहर छात्र को कुत्ते ने काटा, हालत गंभीर

- फर्जी आधार व कूटरचित दस्तावेजों से जमीनों के बैनामे का आरोप, तहसीलदार समेत आठ पर मुकदमा

- ‘वंदे मातरम्’ पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का तेज लाल भारती और डॉ. सैयद अहमद खान ने किया स्वागत

- शालीमार बाग मदीना मस्जिद पर बुलडोज़र कार्रवाई: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने MCD को घेरा, पारदर्शी जांच की मांग

- धार्मिक कारणों से ‘वंदे मातरम’ न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई की उम्मीद नहीं: सुप्रीम कोर्ट

- उत्तर प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, ATS से लेकर SSF तक बदली जिम्मेदारियां

- असम के गायक सिमांता शेखर ने छोड़ी बीजेपी, फिल्म निगम के अध्यक्ष पद से भी दिया इस्तीफा

- बदायूं में जमीन विवाद: नींव भरने को लेकर मारपीट, 4 नामजद; पुलिस पर शिकायत बदलने का आरोप

- मैनपुरी में दिनदहाड़े शिक्षक की हत्या, दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली

- दिल्ली की जानी-मानी शख्सियत और जामिया एलुमनाई इंजीनियर रजी उल इस्लाम का दर्दनाक सड़क हादसे में निधन

- रामपुर: पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा और पशु काटने के उपकरण बरामद

- यूपी में 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 14 जिलाधिकारियों का भी फेरबदल

- रामपुर: बायोमैट्रिक समानता की अड़चन दूर, जुड़वा बहनों को मिली अलग-अलग आधार पहचान

- अलीगढ़ के मदरसा चाचा नेहरू में लगा 159वां निशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर; मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

- बदायूं: उसहैत में निर्माणाधीन दुकान का लेंटर भरभराकर गिरा, दो मजदूरों की मौत

- पीटीआई संस्थापक इमरान खान की बहन अलीमा खान 3 MPO के तहत हिरासत में, कोट लखपत जेल भेजी गईं

- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधि मज़ाहिर रूहैला पठान ने मण्डल आयुक्त संगीता सिंह से की शिष्टाचार मुलाकात, भेंट की पुस्तक

- ईरान का बड़ा बयान: ट्रंप और नेतन्याहू के सत्ता में रहने तक बंद रहेगा होर्मुज जलडमरूमध्य

- तिगरी गंगा मेले की तैयारियों को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, कमिश्नर संगीता सिंह ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण

- जामिया मिलिया इस्लामिया की जामा मस्जिद के इमाम कारी मोहम्मद सुलेमान कासमी का निधन

- रामपुर पहुंचीं मंडलायुक्त संगीता सिंह, अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा

- मुरादाबाद में राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, मज़ार पर चादर चढ़ाकर की लंबी उम्र की दुआ

- UCC पर गृह मंत्री के बयान से नई चिंता, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने उठाए गंभीर सवाल

- Jamia Millia Islamia Signs MoUs with Top Life Sciences Firms for NEP-Aligned Research

- सरकारी स्तर पर ‘हिंदी दिवस’ की तर्ज़ पर ‘उर्दू दिवस’ मनाने की मांग का स्वागत: डॉ. सैयद अहमद ख़ाँ

- विधानसभा चुनाव 2027: रामपुर में 17 सितंबर से शुरू होगी EVM और VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच (FLC)

- नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों से बढ़ा रामपुर का मान: डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बीईओ बबिता सिंह और प्रधानाध्यापिका वैलेटिना विक्टर को किया सम्मानित

- करीमगंज: चरागाह की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

- सऊदी अरब ने मक्का, जेद्दा और ताइफ में हमले की चेतावनी जारी की, बाद में अलर्ट वापस लिया

- मुरादाबाद में ऐतिहासिक कर्बला की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, मुतव्ल्ली के विरोध के बाद काम रुका

- समान नागरिक संहिता: ‘अगर बहुमत है तो UCC को संसद से लाएं, अलग-अलग राज्यों से क्यों?’ – उमर अब्दुल्ला


