चोरी की महिंद्रा KUV 100 बरामद, वारदात में प्रयुक्त दो स्कूटर भी जब्त
नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस के शाहीन बाग थाने ने वाहन चोरी का मामला सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की महिंद्रा KUV 100 कार बरामद कर ली है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर (23), रिहान (23), शब्बू (32) और मुर्सलीन (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की लाल रंग की महिंद्रा KUV 100 (DL 12 CQ 5811) बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को शाहीन बाग थाने में ई-एफआईआर (MVT e-FIR संख्या: 21558/2026) के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(B)/317(2) में मामला दर्ज किया गया था।
मामला दर्ज होने के तुरंत बाद एसीपी (एनएफसी) श्रीकेश कुमार राय (IPS) और शाहीन बाग के थाना प्रभारी (SHO) रजनी कांत की देखरेख में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में एएसआई कुलदीप भाटी, हेड कांस्टेबल प्रदीप, राहुल और उपकार शामिल थे।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने वाहन की आवाजाही का पता लगाने के लिए करीब 80 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी विश्लेषण, गुप्त सूचना और जमीनी स्तर पर की गई मशक्कत के बाद पुलिस गौतमपुरी पहुंची और चारों आरोपियों को धर दबोचा।
पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो स्कूटर भी जब्त किए हैं। इनमें नीले रंग की होंडा एक्टिवा (DL 5S CV 5511) और बिना नंबर प्लेट वाली काले रंग की सुजुकी बर्गमैन शामिल है।
आरोपियों की पृष्ठभूमि:
- समीर: गौतमपुरी निवासी, 9वीं तक शिक्षित, ग्लास डिजाइनिंग का काम करता है।
- रिहान: मौजपुर निवासी, 9वीं पास, गाजीपुर में मजदूरी करता है।
- शब्बू: गौतमपुरी (सीलमपुर) निवासी, अनपढ़, गारमेंट मजदूर है।
- मुर्सलीम: तुर्कमान गेट क्षेत्र निवासी, अनपढ़, बढ़ई का काम करता है।
दक्षिण-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त (DCP) विनीत कुमार (IPS) ने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई, व्यापक सीसीटीवी विश्लेषण और सतत प्रयासों से मामले को सुलझाया है। फिलहाल आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है और वाहन चोरी की अन्य घटनाओं में भी उनकी संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है।
- बदायूं में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत; चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

- दिल्ली: ‘ऑपरेशन कवच’ में बदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 4 आरोपी गिरफ्तार; 2 अवैध देशी कट्टे और चाकू बरामद

- मैनपुरी में दिनदहाड़े शिक्षक की हत्या, दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली

- रामपुर: पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा और पशु काटने के उपकरण बरामद

- महविश की संदिग्ध मौत का मामला: फिल्मी अंदाज में चली थी गोली, इस तरह उठा पर्दा

- दिल्ली: शाहीन बाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वाहन चोरी के मामले में 2 पकड़े गए, चोरी की स्कूटी बरामद

- बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

- शाहीन बाग पुलिस ने वाहन चोरी का मामला सुलझाया; चार आरोपी गिरफ्तार

- मैनपुरी में स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने होंठ पर काटा; मुकदमा दर्ज


