ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Date:

मैनपुरी(सिराज हुसैन): थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम चंदाई में लखौरा मार्ग पर महिला को ओमनी कार से टक्कर मारकर मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ओमनी कार भी बरामद कर ली है।

एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बीते 25 सितंबर को ग्राम चंदाई-लखौरा मार्ग पर एक महिला को जान से मारने की नीयत से ओमनी कार से टक्कर मारी गई थी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

मामले में मृतका के पति शिशुपाल (पुत्र नत्थू सिंह, निवासी ग्राम टीकाहार, थाना कुर्रा) की तहरीर पर थाना कुरावली में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन और सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह के नेतृत्व में कुरावली पुलिस, मिशन शक्ति टीम और अन्य पुलिस टीमों को आरोपी की धरपकड़ के लिए लगाया गया था।

पुलिस ने विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर नामजद आरोपी अरविंद उर्फ डंकू (पुत्र प्रकाश, निवासी ग्राम चंदाई, थाना कुरावली) को 1 अक्टूबर की सुबह करीब 6:50 बजे एनएच-34 से ग्राम महादेवा जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई ओमनी कार बरामद कर ली गई है।

आरोपी के खिलाफ थाना कुरावली में मुकदमा अपराध संख्या 429/2026, धारा 103(1) बीएनएस (BNS) के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी के नेतृत्व में निरीक्षक सविता सेंगर (प्रभारी मिशन शक्ति टीम), उपनिरीक्षक शैलेश निगम, उपनिरीक्षक दिनेशचंद्र त्रिपाठी, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, दीपांशु, प्रियंक, नेहा, मंजू सागर, साधना और हेड कांस्टेबल अर्चना गौतम शामिल रहे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार...