मैनपुरी: छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे, डीएम ने दिए सफलता के मंत्र

Date:

मैनपुरी(सिराज हुसैन): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ के लोक भवन में आयोजित राज्यस्तरीय छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का जिला मुख्यालय स्थित कुं. आर.सी. इंटर कॉलेज में सजीव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने प्रथम चरण के अंतर्गत पूर्वदशम् (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इसी क्रम में जनपद के अन्य विद्यालयों में भी सजीव प्रसारण के बाद पात्र विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र बांटे गए।

इस दौरान कुं. आर.सी. इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की 70 और कक्षा 12 की 58 छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र दिए गए। छात्रवृत्ति की धनराशि उनके आधार-लिंक्ड बैंक खातों में सीधे भेज दी गई है।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें सफलता के मंत्र दिए। उन्होंने कहा, “लगन और मेहनत से पढ़ाई करें, अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने का निरंतर प्रयास करें। मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचें, पुस्तकों को अपना मित्र बनाएं और अधिक से अधिक लिखने का अभ्यास करें; सफलता अवश्य मिलेगी।” इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को छात्रवृत्ति की राशि का सही और उपयोगी कार्यों में इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने शिक्षा व समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवशेष (शेष बचे) डेटा को भी समय से अग्रसारित कराना सुनिश्चित करें।

जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में जनपद के कक्षा 10 के 2,506 विद्यार्थियों को ₹93.83 लाख और कक्षा 12 के 1,787 विद्यार्थियों को ₹48.73 लाख की धनराशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश कुमार बघेल, विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रभा कुमारी और छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी पूनम स्वामीनाथन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...