Globaltoday.in|बरेली | गुलरेज़ खान
यूपी के बरेली में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। जहां एक मासूम की हत्या के आरोपी को पब्लिक ने पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक लंबे समय से फरार चल रहा था और आज जब पब्लिक ने उसे खुलेआम घूमते देखा तो लोगों के सब्र का बांध टूट गया और भीड़ ने उसे बेरहमी से पीट पीट कर मार डाला। बरेली पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था।
OnePlus 8T 5G (Lunar Silver, 8GB RAM, 128GB Storage)
फरार चल रहा आरोपी प्रेमपाल मंगलवार दोपहर आंवला इलाके के गांव तुमड़िया खरगपुर के पास घूम रहा था। तभी बच्चे के परिवार के कुछ लोंगों ने आरोपी को गांव वालों के साथ पकड़ लिया। भीड़ ने प्रेमपाल को पीटकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमपाल को अस्पताल भेजा। बरेली लाते में उसकी मौत हो गयी।
बच्चे के अपहरण का था आरोप
प्रेमपाल थाना बिशारतगंज के गांव महतिया डांडी का रहने वाला था। एसएसपी बरेली रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि प्रेमपाल ने जुलाई माह में अलीगंज क्षेत्र से 4 बरस के एक बच्चे का अपहरण किया था। इसके बाद उसने दुष्कर्म के बाद बच्चे की हत्या कर दी थी। उसके खिलाफ थाना अलीगंज में अपहरण, दुष्कर्म, सबूत नष्ट करने और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वारदात के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। प्रेमपाल की हत्या में दो लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
- रामपुर: टीजीटी परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, कप्तान ने खुद संभाली कमान, सेंटर्स का किया औचक निरीक्षण
- भारत समेत 60 देशों को US टैरिफ का बड़ा झटका? इन प्रोडक्ट्स पर लग सकता है 12.5% अतिरिक्त शुल्क
- UP Election 2027: सहसवान में गजेंद्र यादव की जनसभा ने बढ़ाई सियासी तपिश, टिकट की दावेदारी मजबूत!
- बदायूं: बालाजी दर्शन करने गया था परिवार, पीछे से बंद घर को खंगाल ले गए चोर; लाखों की चोरी
- मानसून से पहले नालों की सफाई पर सख्ती: 10 जून तक काम पूरा करने के कड़े निर्देश
