Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर की तहसील टांडा में एक झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मौत के बाद परिजनों ने झोलाछाप के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के चलते पुलिस ने मृतक परिवार जनों पर लाठीचार्ज किया जिसमें कई लोग चोटिल हो हुए।
गुस्साए मृतक के परिजन तहसील टांडा से रामपुर डीएम आवास पहुंचे और वहां पर डीएम से मुलाकात करने के बाद उन्होंने अपनी पीड़ा बताई। उन्होंने झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी है।
क्या था पूरा मम्मला ?
जनपद रामपुर(Rampur) की तहसील टांडा के तार का मजरा के उमेश कुमार की आज कुछ तबीयत खराब थी। उमेश कुमार गांव के ही एक झोलाछाप डॉक्टर के यहां गया जहां उसके इंजेक्शन लगाने के बाद उमेश कुमार की मौत हो गई।
मृतक के परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ हंगामा किया और थाना टांडा में उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी।
टाण्डा पुलिस ने जब कोई कार्यवाही नही की तो गुस्साये परिजनों ने और ज़्यादा हंगामा किया जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया जिसमें कई लोग चोटिल हो गए।
डीएम से मिले मृतक के परिजन
उसके बाद मृतक के परिजन ट्रेक्टर ट्राली भरकर जिलाधिकारी के आवास का रुख किया। मृतक के परिजनों से जिलाधिकारी ने मुलाकात की और झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही करने को कहा। साथ ही परिजनों ने कोतवाल पर भी आरोप लगाया है। डीएम ने मृतक के परजन को मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
I-Phone का आपके लिए ऑफर
वहीं मृतक उमेश कुमार की पत्नी ने बताया,” मेरे पति दवाई लेने गए थे। मैंने जब उनको फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। तब डॉक्टर के जाकर देखा तो उनके मुंह से झाग आ रहे थे। मृतक की पत्नी ने कहा डॉक्टर की बहन की शादी हुई थी, तब उसने पैसे उधार लिए थे इसलिए उसने मेरे पति को मार दिया। मृतक की पत्नी ने कहा हमें डीएम साहब से इंसाफ मिलना चाहिए नहीं तो मेरे 6 बच्चे हैं मैं उन 6 बच्चों को यहीं पर मार दूंगी।
इस मामले पर जिला अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया इन लोगों ने बताया है कि इन लोगों से तहरीर लेकर जो कानूनी कार्रवाई है पुलिस की कार्यवाही है वह भी करेंगे।

इस मामले में बाकी सभी जांच भी करेंगे। डीएम ने कहा मैंने इसमें सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा है। शव का पोस्टमार्टम भी कराना है।
पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के सवाल पर डीएम ने कहा इन्होंने कोतवाल पर आरोप लगाया हैऔर मेरी एसपी साहब से बात हुई है। एसपी साहब खुद इस मामले की जांच करेंगे। डीएम ने कहा मैं सीएमओ से भी कहूंगा कि ऐसे झोलाछाप डाक्टर के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty
