राहुल गांधी ने ट्वीट किया है कि बीजेपी की नफरत की राजनीति के कारण मणिपुर 40 दिनों से जल रहा है जिस वजह से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। प्रधानमंत्री ने भारत को निराश किया है और वह पूरी तरह चुप हैं।
मणिपुर हिंसा को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर के विषय पर पूरे देश को निराश किया है और वह पूरी तरह खामोश हैं। कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा कि शांति बहाली के लिए वहां एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजा जाए। साथ ही उन्होंने मणिपुर के हर दिल में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलने का आह्वान किया।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘बीजेपी की नफरत की राजनीति के कारण मणिपुर 40 दिनों से जल रहा है जिस वजह से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। प्रधानमंत्री ने भारत को निराश किया है और वह पूरी तरह चुप हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हिंसा के इस चक्र को बंद करने और शांति बहाली के लिए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल प्रदेश में भेजा जाना चाहिए। चलिए ‘नफरत का बाजार’ बंद करते हैं और मणिपुर के हर दिल में ‘मोहब्बत की दुकान खोलते हैं।’’
बता दें कि मणिपुर में एक महीने पहले मेइती और कुकी समुदाय के लोगों के बीच हुई जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। राज्य में शांति बहाल करने के लिए सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। मणिपुर के 11 जिलों में कर्फ्यू लागू है, जबकि इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

