कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि उन्होंने मणिपुर में जो देखा उसे लेकर परेशान हैं, ऐसा लगता है जैसे एक व्यक्ति को दो टुकड़ों में तोड़ दिया गया हो।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने केरल के कोझिकोड में कहा कि मणिपुर और उसके लोगों के साथ जो हुआ उससे मैं परेशान हूं। हिंसा तुरंत रोकने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में हिंसा, विभाजन और नफरत की राजनीति का परिणाम है। सभी को एकजुट रखने की जरूरत है।
राहुल गांधी ने कहा है कि उन्होंने संघर्ष ग्रस्त मणिपुर में जो कुछ देखा, उससे वह पिछले कुछ महीनों से थोड़ा परेशान हैं। इसे तुरंत रोकने की जरूरत है। उन्होंने यह बात केरल के कोझिकोड में दिव्यांगता प्रबंधन केंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम में कही।
ये भी पढ़ें:-
राहुल ने कहा, “यह ऐसा था जैसे एक व्यक्ति को दो टुकड़ों में तोड़ दिया गया हो… जैसे किसी ने संघ के पूरे राज्य को फाड़ दिया हो। मेरे लिए, यह एक सबक था कि जब आप किसी राज्य में विभाजन, घृणा और क्रोध की राजनीति करते हैं तो क्या होता है… यह (मणिपुर हिंसा) एक विशेष प्रकार की राजनीति का नतीजा है।”
बता दें कि केरल की दो दिवसीय यात्रा पर आए राहुल रविवार की रात दिल्ली लौटेंगे। सांसद के रूप में अपनी सदस्यता बहाल होने के बाद वह पहली बार केरल के दौरे पर आए।
- National Institute of Mass Communication (NIMC): Premier Destination for BJMC & Media Education in India

- प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्तर: इल्म, संवाद और सामाजिक सरोकारों की एक सशक्त आवाज़

- पत्रकारिता से राजनीति तक: यूसुफ़ अंसारी की नई पारी और एक नया इम्तिहान-खालिद मुस्तफ़ा (अलीग)

- JAUHAR UNIVERSITY NEEDS TO BE SAVED

- War on Iran Has Begun Even Before Netanyahu’s Visit to the US!

- 3 जुलाई: ‘नौशेरा के शेर’ ब्रिगेडियर उस्मान की शहादत का वो दिन, जिसने बदल दिया कश्मीर का इतिहास




