लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन

Date:

लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन

ग्लोबलटुडे न्यूज़/पणजी : गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का आज रविवार की शाम निधन हो गया। वो लंबे समय से कैंसर की बिमारी से जूझ रहे थे। लेकिन आज वो ये जंग हार गए और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 63 साल के पर्रिकर का पूरा नाम मनोहर गोपालकृष्णा प्रभु पर्रिकर था और वे अपने पीछे दो बेटे छोड़ गए हैं।

Manohar Parrikar
Manohar Parrikar- File photo

उनकी पत्‍नी मेधा की मौत भी 2001 में कैंसर की बीमारी की वजह से ही हुई थी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर मनोहर पर्रिकर के निधन की पुष्टि की। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर मनोहर पर्रिकर के निधन पर दुख जताया।
पर्रिकर का जन्म मापुसा में हुआ था। उनके पिता का नाम गोपालकृष्णा और मां का नाम राधाबाई था। उन्होंने अपनी शुरू की पढ़ाई मार्गो स्कूल से की।1978 में बॉम्‍बे आईआईटी से पर्रिकर ने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की।
प्रधानमंत्री मोदी ने पर्रिकर के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ” श्री मनोहर पर्रिकर एक अद्वितीय नेता थे। एक सच्चे देशभक्त और असाधारण प्रशासक, उनकी सभी प्रशंसा करते थे। राष्ट्र के लिए उनकी सेवा को पीढ़ियों द्वारा याद किया जाएगा। उनके निधन से गहरा दुख हुआ। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना”।


राजनाथ सिंह ने भी पर्रिकर के निधन पर ट्वीट कर शोक जताते हुए कहा कि वो अपनी ईमानदारी और सादगी के लिए याद किये जाएंगे।


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उन्हें ‘‘गोवा का चहेता बेटा बताया।’’ उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी लोग पर्रिकर का मान-सम्मान करते थे और बड़े साहस से वह एक साल तक बीमारी से लड़ते रहे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...