देवेगौडा का आशीर्वाद लेकर JDS के जनरल सेक्रेटरी कुंवर दानिश अली बीएसपी पार्टी में शामिल

Date:

देवेगौडा का आशीर्वाद लेकर JDS के जनरल सेक्रेटरी कुंवर दानिश अली बीएसपी पार्टी में शामिल

Danish Ali
कुंवर दानिश अली बीएसपी पार्टी में शामिल-Courtesy @KDanishAli/Twitter

ग्लोबलटुडे न्यूज़: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के क़रीबी जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के वरिष्ठ नेता कुंवर दानिश अली आज बीएसपी पार्टी में शामिल हो गए। कुंवर दानिश अली जेडीएस के मुख्य प्रवक्ता रहे हैं। दानिश अली बीएसपी नेता सतीश चंद्र मिश्रा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। उनके उत्तर प्रदेश के अमरोहा से लोकसभा चुनाव लड़ने के क़यास लगाए जा रहे हैं। दानिश अली ने ट्वीट कर अपने बीएसपी में शामिल होने का ऐलान किया और बीएसपी सुप्रीमो मायावती के साथ अपनी फोटो भी ट्वीट की।


गौरतलब है कि कुंवर दानिश अली की कोशिशों से ही कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ था। महागठबंधन में सभी पार्टियों को एक मंच पर लाने में भी उनकी एहम भूमिका रही है।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्र रहे कुंवर दानिश अली जेडीएस के मुख्य प्रवक्ता और राष्ट्रीय महासचिव थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने एचडी देवेगौड़ा का आशीर्वाद लेकर ही बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन की है। लोकसभा चुनाव से पहले दानिश अली का जेडीएस छोड़ना पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। कुंवर दानिश अली महागठबंधन के हर मंच पर राहुल गाँधी,कुमारास्वामी और देवेगौड़ा के साथ दिखाई देते रहे हैं। दानिश अली का कहना है चूँकि वो यूपी के रहने वाले हैं और जडीएस में रहकर अपने प्रदेश की सेवा नहीं कर पा रहे थे इस लिए उन्होंने बीएसपी में शामिल होने का फैसला किया क्यूंकि दोनों ही पार्टियों की आइडियोलॉजी डॉ भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलती हैं।
यह भी पढ़ें:-
मुंबई में ब्रिज गिरने से दहशत में क्यों हैं मुरादाबाद के लोग?
क्यों योगी की पुलिस ने आज़म खान का स्कूल खाली कराया
ईमानदार रिक्शा वाला सोनू
किसने लगाई मेरठ की बस्ती में आग?
28 ऐसे सांसद जिन्हें भाजपा जैसी पार्टी भी बर्दाश्त नहीं कर पाई
 अगर 1 लाख से ज़्यादा रूपये हैं, तो होशियार
क्यों योगी की पुलिस ने आज़म खान का स्कूल खाली कराया
ईमानदार रिक्शा वाला सोनू
किसने लगाई मेरठ की बस्ती में आग?

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज...

JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

New Delhi, October 21, 2026: Jamia Millia Islamia (JMI)...

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...