अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पगला भारी गांव में एक मकान में हुए जोरदार धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई है। विस्फोट इतना तेज था कि पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया।
घटनास्थल पर प्रशासन सक्रिय
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए बचाव दल युद्धस्तर पर काम कर रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाने के बाद जांच में लग गई है।
विस्फोट का कारण अभी अस्पष्ट
शुरुआती जानकारी में पटाखे फटने की आशंका जताई गई थी, लेकिन अब जांच में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट की संभावना प्रबल हो रही है। यूपी सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह घटना पटाखा विस्फोट न होकर एलपीजी सिलेंडर फटने की प्रतीत होती है। हालांकि, विस्फोट का सटीक कारण फोरेंसिक जांच के बाद ही पता चल सकेगा।
मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस गंभीर घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को स्थिति पर सतर्क निगाह रखने के निर्देश दिए हैं। पूरे प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक भी आयोजित की गई है। सरकार ने घटना की विस्तृत समीक्षा का आदेश दिया है।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पूर्व बुधवार को कानपुर में स्कूटी विस्फोट में आठ लोग घायल हुए थे। प्रदेश में लगातार विस्फोट की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
- जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने सरकार से टकराव छोड़ बातचीत अपनाने की मांग की; SIR, इबादतगाहों की सुरक्षा और असहमति पर चिंता जताई

- रामपुर: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

- मैनपुरी: छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे, डीएम ने दिए सफलता के मंत्र

- खराब पैचवर्क पर सख्त हुए मंत्री जयवीर सिंह: जांच में गड़बड़ी मिली तो ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सड़कों की गुणवत्ता का होगा तकनीकी परीक्षण

- उत्तर प्रदेश: मदरसों में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय धांधली के आरोपों के बीच उच्च स्तरीय जांच की मांग

- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

