मंत्री ए.के. शर्मा ने रामपुर में किया विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, यूपी ट्रेड शो का उद्घाटन

Date:

रामपुर: नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन तथा अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के मंत्री ए.के. शर्मा ने बुधवार को जनपद रामपुर में विभिन्न नगरीय निकायों की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने यूपी ट्रेड शो – स्वदेशी मेला 2025 का भी भव्य उद्घाटन किया।

कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री शर्मा ने ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महिला स्वयं सहायता समूहों, कुटीर एवं हस्तशिल्प उद्योगों तथा स्थानीय उत्पादों के स्टालों का निरीक्षण किया और वहां प्रदर्शित नवाचारों व उत्पादों की सराहना की।

Rampur News 8

मिशन शक्ति टीम को सम्मान

मंत्री शर्मा ने मिशन शक्ति केंद्र रामपुर में प्रदेश में संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र पर कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों की विशेष सराहना की।

सम्मानित अधिकारियों का योगदान

महिला उप निरीक्षक आराधना तोमर, थाना टांडा ने महिलाओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन योजना एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना के संबंध में 29 प्रार्थना पत्र प्राप्त कर जनसूचना केंद्र पर पंजीकरण कराया और जिलाधिकारी के कार्यालय में अनुमोदन हेतु प्रेषित किया।

महिला उप निरीक्षक आकांक्षा, थाना कैमरी ने थाना कैमरी क्षेत्र के ग्राम लाल नगला में महिला को प्रेरित कर निजी व्यय से महिला शौचालय स्थापित कराने में सफलता प्राप्त की।

महिला कांस्टेबल अमृता भूषण, थाना खजुरिया ने ग्राम अहरो में जन चौपाल का आयोजन कर महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर व शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। उनके प्रयासों से गांव के 6 बच्चों का संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय अहरो में प्रवेश कराया गया।

Rampur News 9

महिला कांस्टेबल सविता रानी, थाना स्वार ने ग्राम पुसवाड़ा में मिली एक विक्षिप्त युवती को थाने के महिला शक्ति केंद्र में सुरक्षित रखकर मूलभूत सुविधा प्रदान की। अथक प्रयासों के बाद युवती के परिजनों को ढूंढकर उसे सकुशल उधमसिंह नगर, उत्तराखंड स्थित उसके पिता एवं भाई को सुपुर्द किया गया।

महिला कांस्टेबल बबीता पांडेय, थाना मिलक खानम ने माता बाल सुंदरी पिपलीवन मंदिर मेले से गुम हुए दो बच्चों को त्वरित कार्यवाही करते हुए सकुशल ढूंढकर उनके परिजनों को सौंपा। परिजनों ने थाना मिलक खानम पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

उपस्थित गणमान्य

इस अवसर पर सदर विधायक आकाश सक्सेना, जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, पूर्व सांसद घनश्याम लोधी, जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नंदकिशोर कलाल, पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र, संबंधित विभागीय अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य एवं स्थानीय नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जामिया मिलिया इस्लामिया में आधी रात को सड़क पर उतरीं छात्राएं, मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप

नई दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल...

Two Musical Dastaan Performances, Three Shows at Rajasthan International Centre

Jaipur(Divya Pandey): The Rajasthan International Centre (RIC) in Jaipur...

सहसवान में पीस कमेटी की बैठक, गणेश चतुर्थी पर शांति बनाए रखने की अपील

सहसवान (बदायूँ): गणेश चतुर्थी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...

जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): आमतौर पर लोग अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों...