मीरगंज में गेहूं की फसल में भीषण आग: तीन एकड़ खड़ी फसल जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान

Date:

बरेली/मीरगंज(गुलरेज़ ख़ान): मीरगंज तहसील के गांव मनकरा में सोमवार को अचानक गेहूं के खेत में लगी आग ने अफरा-तफरी मचा दी। अज्ञात कारणों से भड़की इस भीषण आग में हरीश गंगवार, सत्यवीर गंगवार, जसवंत गंगवार और फूलचंद गंगवार की करीब तीन एकड़ पकी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग तेजी से फैल गई और विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें इतनी भयानक थीं कि कुछ ही मिनटों में तीन एकड़ फसल नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन आने से पहले ही ट्रैक्टर से खेत जोतकर आग को रोका और मशक्कत के बाद काबू पा लिया।

किसानों को लाखों का आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल मुआवजे की मांग की। आग के कारणों की जांच चल रही है, जबकि नुकसान का आकलन कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर कदम न उठाए जाते तो आसपास के खेत भी जल सकते थे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

मॉस्को प्रारूप की बैठक में अफगानिस्तान और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा

मॉस्को: अफगानिस्तान पर आठवीं मॉस्को प्रारूप परामर्श बैठक में...

Prof. Md. Imtiyaz Hassan Honoured with Careers360 Faculty Research Award for Most Outstanding Researcher

New Delhi, October 5, 2026: Prof. Md. Imtiyaz Hassan,...

सहसवान में कथित अवैध अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

सहसवान (बदायूं): सहसवान कस्बे के एक मकान में कथित...

जामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने IIT मद्रास के साथ की अकादमिक साझेदारी

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के...