बरेली: शादी वाले घरों में गैस का संकट, पूर्ति कार्यालय में ‘कार्ड’ लेकर गुहार लगा रहे परिजन

Date:

  • 15 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं सहालग, गैस की मांग में भारी उछाल।
  • कलेक्ट्रेट और तहसील में आवेदकों की भारी भीड़।
  • बिना जांच और शादी के कार्ड के नहीं मिल रही स्वीकृति।

बरेली(गुलरेज़ ख़ान): 14 अप्रैल को खरमास समाप्त होते ही 15 अप्रैल से मांगलिक कार्यों और शादियों का सीजन शुरू हो रहा है। खुशियों के इस माहौल के बीच शादी वाले घरों में रसोई गैस (LPG) की किल्लत ने चिंता बढ़ा दी है। हालात यह हैं कि लोग हाथों में शादी का कार्ड और प्रार्थना पत्र लेकर तहसील सदर और पूर्ति कार्यालय (DSO Office) के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

DM की पहल: कमर्शियल सिलेंडर का विकल्प

शादी वाले परिवारों को राहत देने के लिए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने वैकल्पिक तौर पर कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए दूल्हा-दुल्हन के परिजनों को गैस एजेंसियों के दस्तावेजों और शादी के कार्ड के साथ आवेदन करना पड़ रहा है। भीड़ को देखते हुए और काम प्रभावित न हो, इसके लिए अवकाश के दिनों में भी पूर्ति कार्यालय खोले गए ताकि आम जनता को असुविधा न हो।

जांच के बाद ही मिल रही है स्वीकृति

गैस किल्लत और कालाबाजारी को रोकने के लिए विभाग काफी सतर्क है। जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) मनीष कुमार सिंह ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र और शादी के कार्ड की गहनता से जांच की जाए।

  • प्रक्रिया: पूर्ति निरीक्षकों के माध्यम से भौतिक सत्यापन और जांच के बाद ही गैस सिलेंडर की स्वीकृति दी जा रही है।
  • पारदर्शिता: विभाग का मुख्य जोर इस बात पर है कि सिलेंडर जरूरतमंदों को ही मिलें।

सिफारिशों का दौर शुरू, विभाग सख्त

शादी के सीजन में सिलेंडर की मांग इतनी बढ़ गई है कि अब अधिकारियों और लिपिकों के पास ‘संभ्रांत’ लोगों की सिफारिशें पहुंचने लगी हैं। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सिलेंडर वितरण में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। सिफारिशों को दरकिनार करते हुए केवल वैध जांच और नियमों के आधार पर ही सिलेंडर मुहैया कराए जा रहे हैं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

मॉस्को प्रारूप की बैठक में अफगानिस्तान और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा

मॉस्को: अफगानिस्तान पर आठवीं मॉस्को प्रारूप परामर्श बैठक में...

Prof. Md. Imtiyaz Hassan Honoured with Careers360 Faculty Research Award for Most Outstanding Researcher

New Delhi, October 5, 2026: Prof. Md. Imtiyaz Hassan,...

सहसवान में कथित अवैध अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

सहसवान (बदायूं): सहसवान कस्बे के एक मकान में कथित...

जामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने IIT मद्रास के साथ की अकादमिक साझेदारी

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के...