Globaltoday.in |रईस अहमद |रामपुर
देशभर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में लोगों द्वारा जगह जगह प्रदर्शन किए गए थे। कुछ इसी तरह का प्रदर्शन स्थानीय उलेमाओं की सरपरस्ती में रामपुर में भी किया गया था जिसमें एक युवक की मौत भी हो गई थी। वहीं पुलिस की गाड़ियों में भी आगजनी होने के चलते भारी नुकसान हुआ था।
इन मामलों में आज पुलिस द्वारा रामपुर के मज़ार शाह हाफिज़ साहब के सज्जादा नशीन फ़रहत अहमद जमाली की गिरफ्तारी की गई है, जिन्हें बाद में जेल भेज दिया गया।
रामपुर में नागरिक संशोधन कानून के विरोध में भारी प्रदर्शन किया गया था, जिसके बाद आगजनी की घटना के साथ ही एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। इस सिलसिले में बड़ी तादाद में लोगों पर मुकदमें दर्ज किये गए थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ पकड़ को लेकर जगह-जगह दबिश दी जिसमें कई लोगों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भी भेजा गया था।
वहीं इस घटना को अंजाम देने वालों के साथ ही भीड़ को उकसाने के मामले में रामपुर की प्रसिद्ध दरगाह हाफिज़ शाह जमाल उल्लाह के सज्जादा नशीन फ़ररहत अहमद जमाली को भी आरोपी बनाया गया था।
आज भारी पुलिस फोर्स के साथ उनको हिरासत में लिया गया। जिसके बाद उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह के मुताबिक नागरिकता संशोधन के विरोध के नाम पर गंज कोतवाली क्षेत्र और शहर कोतवाली क्षेत्र में 21 दिसंबर 2019 को एक उपद्रवी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। इनके द्वारा लोक संपत्ति का नुकसान पहुंचाया गया, पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी गई और इनके इस बलवे के दौरान एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी उक्त घटना का दोनों थाना कोतवाली और गंज में अलग-अलग मुकदमे लिखे गए थे। गंज रामपुर क्षेत्र में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। इसी तरह से एक मुकदमा कोतवाली रामपुर क्षेत्र में दर्ज हुआ था। इन दोनों मुकदमों में फ़रहत अहमद जमाली जो मोहल्ला हाफिज़ साहब के मज़ार भुजौली टोला, थाने गंज का रहने वाला है…इसे गंज पुलिस द्वारा आज गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल भेज दिया गया है…विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

