कुंवर दानिश अली ने एक्स पर पोस्ट किया, “आदरणीय बहन मायावती जी बीएसपी के एकमात्र सांसद (राज्यसभा) रामजी गौतम हैं, उनसे से भी आप वक़्फ़ बिल के विरोध में वोट नहीं करा पाई। “
कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद दानिश अली ने शनिवार को बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि ‘यह महज़ इत्तेफाक है, या यह हमेशा की तरह दबाव’ कि वह अपने एकमात्र सांसद से राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ वोट क्यों नहीं करा पाई।
पहले बीएसपी नेता रहे अली ने एक्स पर पोस्ट किया, “आदरणीय बहन मायावती जी बीएसपी के एकमात्र सांसद (राज्यसभा) रामजी गौतम हैं, उनसे से भी आप वक़्फ़ बिल के विरोध में वोट नहीं करा पाई। “
उन्होंने सवाल किया कि यह हमेशा की तरह किसी का दबाव था या महज़ इत्तेफ़ाक़?
पूर्व सांसद ने कहा, “कांग्रेस और राहुल संसद के अंदर और बाहर संविधान बचाने के लिये संघर्षरत है। आपसे सहयोग की अपेक्षा है।”
आदरणीय बहन @Mayawati जी BSP का एक मात्र सांसद @ramjigautambsp है उनसे से भी आप वक़्फ़ बिल के विरोध में भी वोट नहीं करा पाई।
— Kunwar Danish Ali (@KDanishAli) April 12, 2025
यह हमेशा की तरह किसी का दबाव था या महज़ इत्तेफ़ाक़?@INCIndia और @RahulGandhi संसद के अंदर और बाहर संविधान बचाने के लिये संघर्षरत है।आपसे सहयोग की अपेक्षा। https://t.co/6JgwyHPkfB
मायावती ने शनिवार को ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट करते हुए कहा, ”वक्फ संशोधन विधेयक पर लोकसभा में हुई लंबी चर्चा में नेता प्रतिपक्ष द्वारा कुछ नहीं बोलना क्या उचित है जबकि विपक्ष संशोधित नागरिकता कानून की तरह इसे संविधान के उल्लंघन का मामला बता रहा है। इसे लेकर मुस्लिम समाज में आक्रोश और इनके इंडिया गठबंधन में बेचैनी स्वाभाविक है।”
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

