माइक टाइसन ने जहाज़ में की क़रीबी मुसाफ़िर की पिटाई, मुंह पर मारे मुक्के ही मुक्के

0
माइक टाइसन ने जहाज़ में की क़रीबी मुसाफ़िर की पिटाई
माइक टाइसन ने जहाज़ में की क़रीबी मुसाफ़िर की पिटाई -फ़ाइल फ़ोटो

बताया जा रहा है कि पीटने वाला शख्स टाइसन से बार बार बात करने की कोशिश कर रहा था जिससे परेशान होकर टायसन ने उसके मुंह पर मुक्के जड़ दिए।

एक बार फिर पूर्व हेवी वेट चैम्पियन माइक टाइसन (Mike Tyson) एक बार फिर विवादों में हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने साथी विमान यात्री के चेहरे पर मुक्के मारते दिखाई दे रहे हैं और यात्री का चेहरा खून से लथपथ हो गया है।

दरअसल माइक टायसन सैन फ़्रांसिस्को से उड़ान भरने जा रहे एक विमान में सवार थे जहाँ एक शख्स बार-बार टायसन से बात करने की कोशिश कर रहा था, जिससे टायसन परेशान हो गए और उन्होंने उस यात्री को मुक्के मारने शुरु कर दिए। इस घटना के वीडियो की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वीडियो क्लिप में एक आवाज को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “हे माइक स्टॉप देट, स्टॉप देट…,”

मोबाइल फुटेज में टायसन को अपनी सीट के पीछे झुकते हुए और उस शख्स को मुक्के मारते देखा जा सकता है। बुधवार को हुई इस घटना के वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि टायसन ने जिस शख्स को मुक्के मारे थे उसे चोट के निशान आए हैं और खून भी बह रहा था। टीएमजेड(TMZ) एंटरटेनमेंट वेबसाइट ने कहा कि “आयरन माइक” शुरू में यात्री के साथ सही थे लेकिन जब उसने बार-बार टायसन से बात करने की कोशिश की तो वो चिढ़ गए और उसे मुक्के मारने शुरु कर दिए।