रुद्रपुर के चौकी बाजार इलाक़े में अचानक एक गोदाम में आग धधक उठी और देखते ही देखते आग ने बिकराल रुप धारण कर लिया।
आग की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग से लाखों की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक कनकपुर हाल निवासी भूरारानी राज कुमार बत्रा और विपिन बत्रा की सुभाष कालोनी में विपिन ट्रेंडस के नाम से प्रतिष्ठान है।
दोपहर बाद लोगों ने गोदाम से धुआं निकलता देखा और देखते ही देखते आग बढ़ने लगी जिसके कारण वहां पर अफरा तफरी मच गई। लोग आग को बुझाने में जुट गए।
इसी बीच सूचना पर दमकल कर्मी भी पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
आग से गोदाम में रखा सामान जल गया। राज कुमार बत्रा के मुताबिक आग से 10-15 लाख का सामान जल गया। बताया जा रहा कि बाजार पुलिस चौकी से भी पुलिस कर्मी पहुंचे।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर डीएम से की मुलाकात, इंद्रेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक की भेंट

- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

- जामिया में छात्र आंदोलन 14वें दिन तेज: यूनियन बहाली की मांग, कैंपस में तनाव के बाद क्लास ऑनलाइन

- फारूक अब्दुल्ला के ‘पाकिस्तान कश्मीरियों को बचा रहा है’ बयान पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का पलटवार, मज़ाहिर खान ने मांगी सख्त कार्रवाई


