योगी पार्ट 2 में रामपुर की बिलासपुर विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए सरदार बलदेव सिंह ओलख ने स्थानीय सरकारी मशीनरी पर जमकर निशाना साधा है।
उत्तर प्रदेश मे एक बार फिर से योगी सरकार सत्ता पर काबिज हो चुकी है। योगी पार्ट 2 में रामपुर की बिलासपुर विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए सरदार बलदेव सिंह ओलख अबकी बार कृषि विभाग के राज्य मंत्री बन चुके हैं। शपथ ग्रहण के बाद पहली बार जब वह अपने गृह जनपद रामपुर पहुंचे तो उनका जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। लेकिन इस बीच उन्होंने भी दिल खोलकर स्थानीय सरकारी मशीनरी पर जमकर निशाना साधा है।
राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख ने 2017 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी जिसके बाद योगी कैबिनेट में उन्हें जल शक्ति राज्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि उनके पार्ट-1 के समय मंत्री रहते हुए अधिकारियों ने उनकी काफी बातों को अनदेखा किया था। लगता है उनको यह बातें बाखूबी याद हैं, शायद यही कारण है कि जब वे योगी सरकार पार्ट-2 में जब कृषि राज्य मंत्री बने हैं तो सरकारी मशीनरी को लेकर उनकी तेवर तल्ख हैं। इस बार बलदेव ओळख सख्त रूप में नजर आ रहे हैं।
इसबार जब वह मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद रामपुर पहुंचे तो उनका जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ और इस बीच उन्होंने समर्थकों को सरकारी मशीनरी पर बयां देते हुए सुस्त कार्यशैली वाले अधिकारियों की निगरानी करने तक की बात कर डाली। वह यहीं पर नहीं रुके, उनका कहना था कि जो काम के लायक नहीं होगा उन अधिकारियों को रामपुर से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
- रामपुर: टीजीटी परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, कप्तान ने खुद संभाली कमान, सेंटर्स का किया औचक निरीक्षण

- भारत समेत 60 देशों को US टैरिफ का बड़ा झटका? इन प्रोडक्ट्स पर लग सकता है 12.5% अतिरिक्त शुल्क

- UP Election 2027: सहसवान में गजेंद्र यादव की जनसभा ने बढ़ाई सियासी तपिश, टिकट की दावेदारी मजबूत!

- बदायूं: बालाजी दर्शन करने गया था परिवार, पीछे से बंद घर को खंगाल ले गए चोर; लाखों की चोरी

- मानसून से पहले नालों की सफाई पर सख्ती: 10 जून तक काम पूरा करने के कड़े निर्देश

- Chief Minister Omar Abdullah welcomes first batch of Hujjaaj back to Srinagar

