Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
आज 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती का दिन है। आज के दिन को भारत देश में सभी लोग काफी खुशी और धूमधाम से मनाते हैं।
मोहनदास करमचंद गांधी, जी हां यह वह नाम है जिसने देश की आजादी में अहम योगदान निभाया। 2 अक्टूबर के दिन गांधी जी को लोग याद करते हैं, उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं और उनकी किए हुए बलिदान को याद कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देते हैं।
आज गांधी समाधि पर जल संचय राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने रामपुर में गांधी समाधि पर पुष्प अर्पित किए और ध्वजारोहण कर गांधी जी को नमन किया।
इस दौरान जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम सहित जिले के तमाम आला अधिकारी मौजूद थे।
मीडिया से बात करते हुए राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा,” हाथरस में जो घटना हुई है उसकी जांच के आदेश मुख्यमंत्री दे दिए हैं और फास्ट ट्रैक कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होगी।
राजघाट के बाद रामपुर में है गाँधी समाधी
पूरे हिंदुस्तान में बापू की अस्थियां दो ही जगह दफन हैं, एक दिल्ली के राजघाट पर और दूसरी रामपुर में। आज गांधी जयंती का दिन है और साथ ही आज लाल बहादुर शास्त्री जी का भी जन्मदिन आज ही है।
इन दो महान लोगों के जन्मदिन को लोग बहुत ही ऐतिहासिक और जोशो खरोश के साथ मनाते हैं। हालांकि इस बार लोगो में जोश और जज्बा देखने को नहीं मिला। उसका कारण रहा कोरोना माहमारी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क लगाकर लोग गांधी समाधि पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें:-
- आजम खान को 2 साल की सजा पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, आकाश सक्सेना बोले- ‘यह उन नेताओं के लिए सबक…’

- वैश्विक परिस्थितियों के दृष्टिगत मुरादाबाद मण्डलायुक्त ने जारी किए 14 बिंदुओं के निर्देश, सरकारी वाहनों में होगी 50% कटौती

- Jamia Millia Islamia Women Engineers Secure Prestigious Bajaj Scholarship

- JMI alumni secure roles at AlMeer Saudi Technical Services with 12 LPA packages

- बदायूँ: तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल

- ईरान को ट्रंप की दोटूक चेतावनी: ‘समझौते पर हस्ताक्षर करें या विनाश के लिए तैयार रहें’

गांधी समाधि पर पुष्प अर्पित किए झंडारोहण के बाद जल संचय राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने मीडिया से बात करते हुए कहा,” बापू ने हमेशा देश के लिए संदेश दिया है सत्य और अहिंसा पर चलने का काम किया है। देश के इस स्वच्छता अभियान को लेकर उन्होंने संदेश दिया है। बहुत सारे उनके संदेश देश को आजाद कराने के लिए, देश को आगे बढ़ाने के लिए और देश की तरक्की करने के लिए काम किया है। आज उस बापूजी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
उत्तर प्रदेश में महिलाओं संग हो रही घटनाओं के सवाल पर राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा,”यह कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने का वक्त नहीं है। यूपी में कानून का राज है… कानून का राज चल रहा है। जिन लोगों ने यह कांड किया है कानून से उन को सख्त से सख्त सजा दिलाने का काम करेंगे। हाथरस की घटना पर मुख्यमंत्री जी ने इस पर जांच बैठा दी है। बहुत जल्द ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में इस पर मुकदमा चलाकर उनको सजा दिलाई जाएगी।
हाथरस के डीएम ने मृतक युवती के परिवार वालों को जिस तरह धमकाया है इस सवाल पर राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि चाहे डीएम साहब हों या उनके कर्मचारी, एसपी साहब और उनके कर्मचारी हों, सब लोग उस पीड़ित परिवार के साथ हैं।
राज्य मंत्री ने कहा,” डीएम साहब का जो वीडियो वायरल हुआ वह मैंने सुना है आप भी सुनना उसमें कोई धमकाने का मामला नहीं है और किसी बात पर कुछ कह रहे थे पीड़ित परिवार के साथ हमारी सरकार की और सरकार के सभी कर्मचारियों की पूरी संवेदना है हम पूरा उनको न्याय दिलाकर रहेंगे।
- आजम खान को 2 साल की सजा पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, आकाश सक्सेना बोले- ‘यह उन नेताओं के लिए सबक…’
- वैश्विक परिस्थितियों के दृष्टिगत मुरादाबाद मण्डलायुक्त ने जारी किए 14 बिंदुओं के निर्देश, सरकारी वाहनों में होगी 50% कटौती
- Jamia Millia Islamia Women Engineers Secure Prestigious Bajaj Scholarship
- JMI alumni secure roles at AlMeer Saudi Technical Services with 12 LPA packages
- बदायूँ: तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल
