Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश में इस वक्त बहन-बेटियां अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। एक के बाद एक बलात्कार और छेड़खानी के मामले उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सामने आ रहे हैं।
अभी हाथरस जहां एक दलित नाबालिग युवती से बलात्कार के बाद हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि रामपुर में एक महिला के साथ तमंचे के बल पर बलात्कार करने का प्रयास किया गया।
ग़नीमत यह रही कि महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए जिन्हे देख आरोपी फरार हो गया।
बहरहाल रामपुर की इस महिला की अस्मत तो लुटने से बच गई लेकिन इस तरह के छेड़छाड़ और बलात्कार के मामले खत्म करने के लिए और जो अपराधी इन घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं उनकी सज़ा के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है ये एक बड़ा सवाल है।
इस वक्त उत्तर प्रदेश में मानो जैसे महिलाओं से बलात्कार और छेड़छाड़ की बाढ़ सी आ गई है। महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं। आज जिस तरह यूपी का माहौल है उस माहौल में महिलायें रक्षित भी महसूस करें तो किस बिना पर करें।
उत्तर प्रदेश के रामपुर की कोतवाली स्वार क्षेत्र के सेंदु का मजरा नानकार रानी निवासी विवाहिता खदीजा के मुताबिक वे अपने घर में सो रही थी कि आधी रात को उसी के गांव का इरफान तमंचा लेकर उसके घर में घुस गया और तमंचे के बल पर उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास करने लगा। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी इरफान ने तमंचा निकालकर उसकी कनपटी पर लगा दिया।
बरहाल महिला ने चीख-पुकार की तो आसपास के लोग जमा हो गए। तब आरोपी इरफान वहां से भाग खड़ा हुआ।
इस मामले पर पीड़ित महिला खदीजा की ओर से कोतवाली स्वार में इरफान के खिलाफ धारा 456, 376, 511, 504, 506, नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
जब पीड़ित विवाहिता खदीजा से हमने बात की तो खदीजा ने बताया,” मैं सोई हुई थी और आते ही वह मेरे साथ ज्यादती करने लगा और कहने लगा मैं तेरे साथ बलात्कार करूंगा।”
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

विवाहिता के मुताबिक उस वक्त उसके घर पर कोई भी जेंट्स नहीं था। उसने बताया,” मेरे आदमी विदेश में रहते हैं और जेठ भी नहीं था… मैं घर पर अकेली थी। मैंने उससे कहा मैं शोर मचा दूंगी तब उसने तमंचा निकाल लिया और मुझे मारने की धमकी दी कि शोर मचाया तो तुझे मार दूंगा। जो मैं करूंगा मुझे करने दे… मैंने बहुत कोशिश करी जान बचाने की। फिर मैंने शोर मचा दिया फिर मेरी जिठानी ने देख लिया उसके बाद में वे फरार हो गया।
इस मामले पर सीओ सवार धर्म सिंह मार्शल ने बताया,” इस संबंध में तहरीर प्राप्त हुई है। एफआईआर दर्ज करके विवेचना की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आयेगा उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। तहरीर के आधार पर बलात्कार का प्रयास पर एफ आई आर दर्ज की गई है। मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
