शाहनवाज एक अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुए थे, इसी दौरान उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ था।
मुंबई(एम. इरफान): मिर्जापुर एक्टर शाहनवाज प्रधान का 17 फरवरी को निधन हो गया। 56 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हो गई। बता दें कि शाहनवाज एक अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुए थे, इसी दौरान उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ था। इसी के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन लाख कोशिश के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
एक्टर, अभिनेता या फिल्मी दुनिया ये शब्द दिमाग में आते ही एक अलग प्रतिबिम्ब आपके दिमाग में चलने लगता है, जैसे आप किसी दूसरे लोक के बात कर रहे हों और अगर आप ग्रामीण परिवेश से हो तो ये सोचना भी एक सपना सा लगता है।
उसी एक सपने को संजोये अपनी मेहनत, लगन और हिम्मत से पूर्ण किया छत्तीसगढ़ के एक छोटे से ग्रामीण अभिनेता शाहनवाज़ प्रधान ने, जो आज भी अलिफ़ लैला व मिर्जापुर के नाम से जाने जाते हैं।
उन्होंने लगभग 100 टीवी सीरियल, व 25 फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शाहनवाज प्रधान रायपुर में लंबे समय तक रंगमंच से जुड़े रहे। उनका यादगार अभिनय आज भी लोगों के दिमाग मे जीवंत है। उनकी शानदार अभिनय प्रतिभा के चलते उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया जहाँ उन्होंने एक शानदार जगह बनाई। पर वे अपने रायपुर के साथियों से हमेशा संपर्क में रहे। मृदु भाषी, हँसमुख शाहनवाज भाई हर दिल अजीज़, सबके बेहद क़रीबी बेहद ही आकर्षक और सरल स्वभाव के थे।
80 के दशक में शाहनवाज ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के शो श्री कृष्ण से की थी, जिसमें उन्होंने नंद की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने अलिफ लैला और हरी मिर्च लाल मिर्च में मुख्य भूमिकाएं निभाईं।
उनके निधन के समाचार ने कला प्रेमियों को झकझोर दिया है। उनके अंतिम दर्शन व संस्कार में बॉलीवुड के लगभग हज़ारों लोग सम्मिलित हुए।
अभिनेता, निर्माता पंकज रैना, अभिनेता प्रमोद कपूर, लेखक, निर्देशक, सोशल वर्कर इरफान जामियावाला, आमीन चंद्रवारकर, प्रशांत शकरी वरिष्ठ अभिनेता के.के.शुक्ला और उनके परम मित्र धर्मेंद्र गुप्ता, अनिल कुमार शिंपी, अभिनेता संजय बत्रा व क्राइम पेट्रोल फेम जस्सी जी भी मौजूद थे। सभी फिल्म टीवी के लेखक, अभिनेताओ ने नम आँखों से विदाई दी,ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ट्रंप की पार्टी को करारी हार, डेमोक्रेट्स ने सीनेट में बहुमत हासिल किया और प्रतिनिधि सभा में बढ़त बनाई

- रामपुर में विकास को नई दिशा: डीएम अजय कुमार द्विवेदी के एक साल में औद्योगिक निवेश, जनकल्याण और योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर

- महिलाओं को धुएं से निजात दिलाने के लिए लागू की गई महत्वाकांक्षी योजना: डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी

- हरियाणा दिवस पर मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप का आयोजन; 285 मरीजों को मिली मुफ्त दवाएं

- ईरान-अमेरिका समझौते की बढ़ी उम्मीदें: तेहरान पहुंचे कतर के मध्यस्थ, अब्बास अराकची से करेंगे मुलाकात

- दिवाली से पहले घुटने लगा दिल्ली-NCR का दम: AQI 334 पहुंचा, GRAP-2 लागू; जानें किन नियमों पर बढ़ी सख्ती

