संभल(मुजम्मिल दानिश): उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के कांठ थाना इलाके में उस समय बड़ा सड़क हादसा हो गया जब एक नाबालिक के द्वारा कावड़ यात्रियों को लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क हादसे का शिकार हो गयी।
ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार कई श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दब गए।
सूचना मिलते ही एसपी देहात मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए, जिनके द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कराया गया।
हादसे में 12 यात्री घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर होने के चलते घायलों को मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
संभल से जल देने हरिद्वार जा रहे श्रद्धालु का ट्रैक्टर ट्रॉली मुरादाबाद बिजनौर बॉर्डर के कांठ थाना इलाके में सड़क हादसे का शिकार हो गई।
हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार कई यात्री दब गए। हादसे के अंदर 13 लोगों के चोट आई जिनमें से 3-4 की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है जहां पर घायलों का उपचार स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा किया जा रहा है।
दरअसल लापरवाही के चलते बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

- आज़म खान के खिलाफ दर्ज मुकदमा राजनीतिक साजिश: मुस्तफा हुसैन, सपा नेताओं से की एकजुटता की अपील

- रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान पर नई FIR, 416 करोड़ खर्च का हिसाब नहीं

- आमिर खान के भांजे इमरान खान को ‘भारत छोड़ो’ नोटिस, मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

- National Institute of Mass Communication (NIMC): Premier Destination for BJMC & Media Education in India

